फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona positive

नांदेड़ साहिब होकर आया व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित, कालिंदी कॉलोनी सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
corona positive
corona positive - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब होकर आए एक युवक की कोराना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। अभी तक सेफ जोन में शामिल यमुनानगर में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग भी चौकन्ना हो गया है। वीरवार को पांच श्रद्धालु नांदेड साहब से लौटे थे। अंबाला होकर ये यमुनानगर आए। पांचों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। शनिवार दोपहर को एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने बताया कि यह युवक कालिंदी कॉलोनी का रहने वाला है। प्रशासन की तरफ से कॉलोनी को सील किया जा रहा है और उसके संपर्क में आएं परिजनों व अन्य लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है। उसके साथ अन्य चार श्रद्धालुओं की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी तक जिले में इस युवक समेत केवल चार लोग ही पाए गए हैं, जिनमें से तीन तब्लीगी जमात में शामिल होकर आए थे। अब वे तीनों ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले में अब तक ये चौथा युवक है, जो कोरोना से संक्रमित मिला है। इसका कोविड-19 अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमों ने कालिंदी कॉलोनी में घर-घर सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे के दौरान खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

1267 की रिपोर्ट नेगेटिव मिली
अभी तक कुल 1438 व्यक्तियों के सैंपल भेजे गये हैं, जिसमें से 1267 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई तथा अब तक चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से तीन व्यक्तियों के ठीक होने के उपरांत रिपोर्ट नेगेटिव आई। वहीं 167 व्यक्ति की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इसके अलावा एक्टिव केस एक है। अभी तक 1403 ऐसे यात्री हैं, जिनका 28 दिन का निगरानी समय पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन बनाया, डीसी ने किया दौरा
-इस क्षेत्र के लोगों को सूचित किया गया है कि इस कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है और यह कालोनी पूरी तरह से सील की गई है। कालोनी में न तो कोई व्यक्ति व वाहन बाहर से आ सकता है और न ही यहां रहने वाला व्यक्ति व वाहन बाहर जा सकता है। डीसी मुकुल कुमार ने अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया और कहा कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति जमात या विदेश से आया है तो वह इसकी सूचना प्रशासन को अवश्य दें ताकि उसकी स्वास्थ्य की जांच करवाई जा सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया, एसडीएम जगाधरी दर्शन कुमार, जिला राजस्व अधिकारी अभिषेक, डीएसपी सुभाष चंद्र सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन का सहयोग करें आमजन
-अपनी सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की भ्रांति न फैलाएं और न किसी किसी भ्रांति पर विश्वास करें। लॉकडाउन का पालन करें, घर से बाहर न निकलें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। विभाग द्वारा प्रतिदिन कोरोना वायरस से संबंधित प्रत्येक जानकारी दी जा रही है। अगर फिर भी किसी व्यक्ति को कोरोना वायरस के प्रति कोई भी जानकारी लेनी है, तो वह हेल्पलाइन नंबर 7027863102, 7027833443, 7027972075, 7027972141, 7027822959 पर संपर्क कर सकता है।

कोरोना संक्रमित व्यक्ति नांदेड साहिब से कालिंदी कॉलोनी में अपने घर आया। उसे कोविड-19 अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं कालिंदी कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन बनाकर सील किया है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इस कॉलोनी के लोगों को खाद्य सामग्री व जरूरी सामान उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।
-डीसी मुकुल कुमार, यमुनानगर

corona positive

corona positive- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed