फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   corona patient found in city

एक और कोरोना संक्रमित मिला, मरीजों की संख्या हुई पांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
corona patient found in city
जिले में कोरोना का एक नया केस मिला है। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि वीरवार को जिले में एक और कोरोना संक्रमित मिला है। जिले में कुल आबादी में से 36.08 प्रतिशत की कोरोना जांच हो गई है। अब तक जिले में कुल 24700 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 24283 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। डीसी ने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने कोरोना बचाव का टीका नहीं लगवाया है, वे टीकाकरण अवश्य करवाएं। सिविल सर्जन विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के कुल पांच सक्रिय मरीज हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभी तक कुल 433735 लोगों के नमूने लिए गए हैं, जिसमें से 404665 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 1838 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed