{"_id":"62df00e507db1373264dfb0e","slug":"corona-and-dengue-attack-on-health-yamuna-nagar-news-knl115796575","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत पर कोरोना व डेंगू का अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत पर कोरोना व डेंगू का अटैक
विज्ञापन
डेंगू के केस मिलने पर किशोरियों के खून का सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। मानसून के बीच कोरोना व डेंगू पांव पसार रहे हैं। जून से बढ़ने लगे कोरोना संक्रमण के मामले जुलाई में और तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को जिले से एक साथ 62 नए कोरोना केस मिले। यह इस साल एक दिन में मिले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
डराते कोरोना के आंकड़े के बीच स्वास्थ्य विभाग को डेंगू के भी चार नए मरीज मिले हैं। इससे विभाग के अधिकारियों व चिकित्सकों की चिंता बढ़ गई हैं वहीं, कोरोना व डेंगू के बढ़ते मामलों का पता लगने से जिले के लोग भी खौफजदा हैं, उधर डीसी पार्थ गुप्ता ने जिले के लोगों को डेंगू व कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन्स का पालन करने की हिदायत दी।
चार नए केस मिलने से कुल नौ हुए डेंगू मरीज
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि डेंगू के चार नए मरीज तीर्थ नगर, टोपरा कलां, भंभौली व रादौरी से मिले। इससे जिले में इस सीजन डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर नौ पहुंच गई है। अभी 20 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। ऐसे में मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है। बारिश से घरों में गमलों, छत पर पड़े पुराने सामान व कूलरों आदि में पानी भरा रहता है। इसमें डेंगू का लारवा पनपता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाकर लोगों को जागरूक भी किया जाता है। बावजूद इसके घरों में ही डेंगू का लारवा मिल रहा है। तीन माह में जिला मलेरिया विभाग को 2,27,195 घरों की जांच में 325 में लारवा पाया। ऐसे ही एक लाख 827 कूलरों में से 101 में, छतों पर रखी एक लाख 25 हजार 155 पानी की टंकियों में से 21 में, 10 हजार पानी की हौद में से 26 में, 20,212 गमलों में से 61 में, एक लाख सात हजार 224 फ्रिज ट्रे में से 55 से लारवा मिल चुका है।
विज्ञापन
जिले में 2016 से अब तक मलेरिया व डेंगू के केस पर एक नजर
वर्ष - मलेरिया - डेंगू .
2016- 503 - 65
2017- 266- 70
2018- 94 - 42
2019- 21 -51
2020- 03- 36
2021 - 04 - 241
2022- 01 - 09 अब तक
कोरोना के सक्रिय मरीज पहुंचे 100 के पार
सोमवार को 62 नए केस आने से जिले में कोरोना के सक्रिय मरीज 100 के पार पहुंच गए। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 106 हो गई। हालांकि राहत की बात ये है कि कोरोना के नए केस बढ़ने के साथ पुराने मरीज तेजी से रिकवर भी हो रहे हैं। सोमवार को भी 63 मरीज संक्रमण से रिकवर हुए, जिन्हें स्वस्थ मानते हुए विभाग ने डिस्चार्ज कर दिया। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय 106 मरीजों में चार अस्पताल में भर्ती है और 102 मरीज होम आइसोलेट हैं।