{"_id":"68e431cec0724494960839ff","slug":"cooperative-societies-will-not-purchase-pr-paddy-for-hafed-from-today-yamuna-nagar-news-c-244-1-pnp1001-145090-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सहकारी समितियां हैफेड के लिए आज से नहीं करेंगी पीआर धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सहकारी समितियां हैफेड के लिए आज से नहीं करेंगी पीआर धान की खरीद
विज्ञापन
पानीपत। सहकारी समितियां हैफेड के लिए पीआर धान की खरीद नहीं करेगी। हरियाणा सहकारी विपणन समिति कर्मचारी यूनियन ने पर्याप्त कमीशन न मिल पाने पर खरीद से मना कर दिया है। यूनियन मंगलवार को तीन दिन की हड़ताल पर चली गई है। इससे जिले समेत प्रदेश में पहले से सुस्त चल रही धान की खरीद के लिए और मुश्किल बढ़ सकती हैं।
हरियाणा सहकारी विपणन समिति कर्मचारी यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री एवं पानीपत समिति के सहायक प्रबंधक सुरेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि पानीपत जिले की तीनों समितियों समेत प्रदेशभर की 69 सहकारी समितियों (सीएमएस) के कर्मचारी मंगलवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। जिला में पानीपत अनाज मंडी, समालखा व मतलौडा समितियों के कर्मचारी अपनी-अपनी समितियों का काम पूरी तरह से बंद रखेंगे और समितियों के बाहर मंगलवार को धरने पर बैठेंगे।
उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान पहले समितियों के कर्मचारियों को हैफेड के जिला प्रबंधक के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठना था लेकिन मंगलवार को सरकारी छुट्टी के चलते हड़ताल के पहले दिन समितियों के कर्मचारी अपनी समितियों के बाहर बैठेंगे। संवाद