{"_id":"6697142585dab5221101ce84","slug":"coolers-for-staff-beneficiaries-worried-without-fans-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-122119-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्टाफ के लिए कूलर, लाभार्थी बिना पंखे व्याकुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्टाफ के लिए कूलर, लाभार्थी बिना पंखे व्याकुल
Wed, 17 Jul 2024 06:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले के चार खंडों में हैप्पी कार्ड बांटे जाने के बावजूद मुनानगर बस स्टैंड पर भीड़ बरकरार है। भीड़ बढ़ने पर पांच काउंटर लगा दिए थे, पर योजना के पात्रों के लिए गर्मी से राहत दिलाने के प्रबंध नहीं किए। एक ओर काउंटरों पर दफ्तरों में बैठे स्टाफ के लिए छत के पंखे-कूलर लगे हैं, वहीं कार्ड के लिए घंटों कतार में रहने वाले लोगों के ऊपर छत के पंखे भी नहीं हैं।
रोज कार्ड लेने आ रहे 150 से 200 लोग उमस व गर्मी में बेहाल हो रहे हैं। मंगलवार भी कतारों में लगे लोग पसीने में तर हुए। कई हाथ से गमछे, दुपट्टे या दस्तावेजों से खुद को हवा करते दिखे। जिले में सात जून से हैप्पी कार्ड दिए जाने लगे। पहले दिन कृषि मंत्री कंवरपाल ने यमुनानगर बसस्टैंड पर 20 पात्रों को कार्ड दिए। इस दौरान बताया गया कि 10 हजार आवेदन हैं। अब कुल आवेदन 45 हजार को पार कर रहे हैं।
एक माह में 35 हजार से अधिक आवेदन हो गए हैं। 45 हजार में 26 हजार को कार्ड दिए जा चुके हैं। अभी भी नौ हजार को दिए जाने हैं। आवेदन बढ़ने पर यह संख्या बढ़ जाएगी। आवेदन बढ़ते देख रादौर, बिलासपुर, छछरौली, प्रतापनगर के बस अड्डों पर भी कार्ड दिए जाने लगे, वहीं शनिवार व रविवार को भी कार्ड वितरण शुरू किया। तब भी रोज 150 से 200 लोग कार्ड लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
सुनील कुमार ने बताया कि सीएससी से लेकर बस स्टैंड पर पिछले दस दिन में कई चक्कर लग गए, पर कार्ड नहीं मिला। रोडवेज कर्मी ने फोन कर कार्ड लेने बुलाया, पर यहां पता चला कार्ड नहीं है। ऐसे गुमराह न किया जाए। कार्ड बनने पर ही पात्रों को फोन कर या मोबाइल संदेश भेजा जाए। इसमें भी कार्ड लेने के लिए दिन के बजाय समय बताया जाए कि किस समय कार्ड मिलेगा।
शंटी वर्मा ने कहा कि योजना हजारों लोगों से जुड़ी है, इसलिए इसका लाभ उन्हें सुगम तरीके से मिलना चाहिए। लेकिन कार्ड संबंधी अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग कतारों में लगने पर डेढ़-दो घंटे बाद जाकर कार्ड मिल पाता है। गर्मी में राहत के लिए पंखे भी नहीं है। कतारों में घंटों खड़े लोग उमस व गर्मी से बेहाल होते हैं। फर्राटा पंखों व कूलर का प्रबंध किया जाना चाहिए।
ये है योजना
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) में एक लाख या इससे कम वार्षिक आय वाले परिवारों के सदस्य पात्र हैं। इन्हें हरियाणा रोडवेज से हैप्पी कार्ड दिए जा रहे हैं, जिसे दिखाकर वह रोडवेज बसों में एक साल में एक हजार किमी. तक निशुल्क सफर कर पाएंगे। कार्ड के लिए रोडवेज को 50 रुपये की फीस देनी है। योजना के तहत आवेदन किसी भी सीएससी से किया जा सकता है।
पात्रों की सुविधा का रख रहे ध्यान : नोडल अधिकारी
हैप्पी कार्ड वितरण के लिए नोडल अधिकारी बनाए प्रताप सिंह ने बताया कि पात्रों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। जिले में यमुनानगर बसस्टैंड के अलावा चार खंडों में भी कार्ड दिए जा रहे हैं। यह कार्य शनिवार व रविवार के दिन भी हो रहा है। गर्मी से राहत के लिए पास में ही पेयजल उपलब्ध है। अन्य प्रबंध भी किए जा रहे हैं।