फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Conveyed a message of environmental conservation and health through a bicycle journey

Yamuna Nagar News: साइकिल यात्रा से दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य का संदेश

Mon, 08 Jun 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Conveyed a message of environmental conservation and health through a bicycle journey
विश्व साइकिलिंग दिवस के मौके पर मौजूद विधायक, पूर्व मेयर व अन्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विश्व साइकिलिंग व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिला क्रीड़ा भारती की ओर से मॉडल टाउन स्थित नेहरू पार्क से साइकिल यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में एक सौ से ज्यादा साइकिल प्रेमियों ने उत्साह से भाग लेकर स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और फिट इंडिया का संदेश दिया।
यात्रा को यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा नेहरू पार्क से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई नेहरू पार्क संपन्न हुई। इसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

सभी साइकिल प्रेमियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश देते हुए लोगों को दैनिक जीवन में साइकिल अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र निर्माण में साइकिलिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। बढ़ते प्रदूषण और बदलती जीवनशैली के कारण अनेक बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष सुमित गुप्ता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य खेलों और शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ, सजग और सशक्त समाज का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि साइकिल केवल एक परिवहन का साधन नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक भी है। साइकिलिंग को जनआंदोलन का रूप देकर ही स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
उत्तर क्षेत्र के सह संयोजक डॉ. उमेश प्रताप वत्स ने कहा कि नियमित साइकिलिंग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने का सरल एवं प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से खेलों और अन्य शारीरिक गतिविधियों से जुड़कर फिट जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। समापन पर सभी ने नियमित व्यायाम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष सुमित गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों, गो ग्रीन साइक्लिंग क्लब, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान हरको बैंक के नवनिर्वाचित चेयरमैन भारत भूषण जुयाल, संरक्षक राम निवास गर्ग, प्रांत सह मंत्री किरण वधन, पूर्व मेयर मदन चौहान, कृष्ण सिंगला, अमर सिंह कांबोज, संजीव कांबोज, डॉ. अनुपम चोपड़ा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed