फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Controversy over sending message to girl, friend shot two bullets in young man's leg in enmity

लड़की को मैसेज भेजने पर विवाद, रंजिश में दोस्त ने युवक की टांग में मारी दो गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Controversy over sending message to girl, friend shot two bullets in young man's leg in enmity
Controversy over sending message to girl, friend shot two bullets in young man's leg in enmity - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव लंढौरा में लड़की को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजने को लेकर दो दोस्तों में विवाद हो गया। इस रंजिश में एक दोस्त ने दूसरे पर बंदूक से गोलियां चला दी। दो गोलियां युवक की टांग में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मुलाना एमएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। सूचना मिलने पर छप्पर थाना प्रभारी पुलिस बल व सीन ऑफ क्राइम की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस ने मामले में दो युवकों को नामजद करते हुए एक अन्य पर हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोड छप्पर निवासी सिमरनजीत सिंह ने बताया कि वह नौ साल पहले कैंप स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। वहां पर उसके साथ एक लड़की भी पढ़ती थी। लंढौरा निवासी कश्मीर पहले उसका दोस्त था। एक माह पहले कश्मीर ने उस लड़की के इंस्टाग्राम पर मैसेज किया कि सिमरनजीत सिंह अच्छा आदमी नहीं है। यह बात लड़की ने उसे बताई। उसने मैसेज कर उसे कहा कि कश्मीर ने उसके बारे में गलत कहा है। इस पर उसने कश्मीर सिंह से बात की और उसे देख लेने की धमकी दी। इसी बात को लेकर कश्मीर ने उससे रंजिश पाल ली। 30 जून को कश्मीर ने अपने साथी कलांपुर निवासी गुरजोत बाजवा के मोबाइल से उसे फोन कर धमकी दी। इसके बाद वह उसे मारने उसके गांव भी आया लेकिन वह अपने घर से बाहर नहीं निकला। सिमरनजीत सिंह ने बताया कि एक जुलाई को वह कार में अपने दोस्त गांव नगला साधान निवासी तुषा, टोपरा कलां निवासी मोहित के साथ अपने दोस्त गगनदीप से मिलने पंचकूला गए थे। रात को वहां से वह अपने साथी तुषार, गगनदीप, मोहित के साथ कार में वापस आ रहा था। वापस आते समय वे अपने दोस्त बराड़ा निवासी दविंद्र से मिले। इसके बाद वह अपने गांव लंढौरा में खालसा पंजाबी ढाबा के पास रुक गए तभी वहां पर एक क्रेटा कार आकर रुकी। कार में कश्मीर, जसवंत सिंह और एक अन्य युवक था। कश्मीर ने कार से उतरते ही दोनाली बंदूक से उसके ऊपर चार फायर कर दिए। इनमें से दो गोलियां उसकी टांगों पर लगी। आरोपी उसे गोलियां मारकर फरार हो गए। उसके दोस्तों ने उसे एमएम अस्पताल मुलाना में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया गया। सूचना मिलने पर छप्पर थाना पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने सिमरनजीत की शिकायत पर आरोपी कश्मीर, जसवंत व एक अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंचायत में हो गया था समझौता, फिर भी पाले हुए था रंजिश
सिमरनजीत सिंह व कश्मीर सिंह दोनों दोस्त हैं। लड़की को मैसेज भेजने पर बढ़े विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले पंचायत हुई थी। जिसमें उनका समझौता भी हो गया था। इसके बाद सिमरनजीत सिंह लंढौरा गांव में गया हुआ था। वहां पर वह कश्मीर सिंह, जसवंत सिंह व एक अन्य दोस्त के साथ बैठा हुआ था। यहां पर फिर से उनके बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के चलते पत्नी चली गई थी छोड़ के मायके
पुलिस के मुताबिक आरोपी कश्मीर सिंह शादीशुदा है। उसके पास दो बेटियां हैं। कुछ माह पहले विवाद के चलते उसकी पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई। वहीं पीड़ित सिमरनजीत सिंह अभी बेरोजगार है।

थाना छप्पर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि लड़की को मैसेज भेजने पर दोनों दोस्तों में विवाद हुआ था। इसी रंजिश में सिमरनजीत सिंह को गोलियां मारी गईं। सिमरनजीत सिंह की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed