फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Controversy over removal of Baba Saheb statue in Yamunanagar

यमुनानगर में हंगामा: बाबा साहेब की प्रतिमा हटाने पर विवाद, गाड़ी के आगे लेट गए ग्रामीण, पुलिस से धक्का-मुक्की

Sat, 26 Oct 2024 04:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 26 Oct 2024 04:32 PM IST
सार

हरियाणा के यमुनानगर में उस समय हंगामा हो गया जब प्रशासन की टीम प्रतिमा को हटाने पहुंची थी। गांव गांव बाकरपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को हटाने पर विवाद हो गया। गांव के लोगों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई।

विज्ञापन
Controversy over removal of Baba Saheb statue in Yamunanagar
मौके पर तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर के गांव बाकरपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर चल रहा विवाद में शनिवार को प्रशासन की टीम एक बार फिर प्रतिमा को हटाने के लिए पहुंची। टीम ने प्रतिमा को हटाया तो ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इसको लेकर पुलिस व ग्रामीणों के बीच हलकी धक्का-मुक्की तो हुई, वहीं जब प्रतिमा को गांव की चौपाल में रखने के लिए ले जाया जा रहा था तभी कुछ ग्रामीण गाड़ी के आगे लेट गए। इस पर पुलिस ने उन्हें जबरन उठाया। इसके बाद प्रतिमा को गांव की ही एक चौपाल में रखवा दिया गया है। पुलिस ने दर्जनभर ग्रामीणों को हिरासत में भी लिया है। 
विज्ञापन


उधर, ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने सहमति के लिए सात दिन का समय दिया था। इसके बावजूद भी प्रतिमा को हटाया गया है। मामला बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव बाकरपुर का है।
विज्ञापन

 गांव में तालाब की जमीन पर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित की गई थी। लेकिन, कुछ दिन पहले कोर्ट ने तालाब की जमीन से प्रतिमा को हटाने का आदेश दिया था। चार दिन पहले प्रशासन की टीम प्रतिमा को हटाने के लिए पहुंची थी। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया था। इसके बाद टीम चारदीवारी तोड़ कर वहां से लौट आई थी। इसके बाद डीडीपीओ की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी। जिसमें प्रतिमा को दूसरे स्थान पर रखने की बात हुई थी। शनिवार को डीडीपीओ नरेंद्र सिंह व डीएसपी राजीव मिगलानी फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और प्रतिमा को विवादित जमीन से हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस के साथ हलकी धक्का-मुक्की 
जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू की तो तुरंत ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और विरोध शुरू कर दिया। इसी बीच प्रशासन की टीम प्रतिमा को हटाकर गांव की चौपाल में रखवाने लगी तो ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू दिया। इसी बीच ग्रामीणों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। ग्रामीणों ने प्रतिमा को चौपाल भवन में रखने पर आक्रोश व्यक्त किया। हालांकि, विरोध के बावजूद भी पुलिस टीम ने प्रतिमा को गांव की चौपाल में रखवा दिया। 

दर्जन भर से अधिक लोग हिरासत में लिए
प्रशासन की टीम ने विरोध कर रहे ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, लोग अपनी जिद पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस ने दर्जनभर महिला और पुरुषों को हिरासत में ले लिया। सभी को थाने पर लाया गया। पूर्व सरपंच का कहना है कि प्रशासन ने सात दिन का समय दिया था। लेकिन, समय से पहले ही प्रतिमा को हटाने की कार्रवाई की गई है। 


क्या कहते हैं अधिकारी
अदालत ने तालाब की जमीन से प्रतिमा को हटाने के आदेश दिए थे। प्रतिमा को हटाकर सुरक्षित चौपाल भवन में रखवा दिया गया है। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया था। जिन्हें समझाकर शांत करा दिया गया है। गांव में शांति है।  -नरेंद्र सिंह, डीडीपीओ यमुनानगर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed