{"_id":"697133539a3494c6ec01c499","slug":"controversy-over-construction-of-ambedkar-bhawan-in-mandi-village-demand-for-intervention-from-administration-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-150232-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गांव मंडी में आंबेडकर भवन निर्माण पर विवाद, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गांव मंडी में आंबेडकर भवन निर्माण पर विवाद, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग
Thu, 22 Jan 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
डीसी से मिलने पहुंचे गांव मंडी के लोग। संवाद
यमुनानगर। जिला सचिवालय में गांव मंडी में आंबेडकर भवन के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव के कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत की ओर से प्रस्ताव पारित कर आवंटित की गई पंचायती जमीन पर बनने वाले आंबेडकर भवन के निर्माण कार्य कुछ शरारती तत्वों की ओर से लगातार रोका जा रहा है, जिससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस मामले को लेकर ग्रामीण बुधवार को डीसी प्रीति से मिले।
ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत मंडी द्वारा विधिवत प्रस्ताव पारित कर आंबेडकर भवन निर्माण के लिए पंचायती भूमि उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद सरकारी ग्रांट भी स्वीकृत हुई और निर्माण कार्य के लिए टेंडर होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी हो गया था। लेकिन इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने निर्माण का विरोध शुरू कर दिया, जिसके चलते काम रुक गया। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष प्रदीप गौतम, अमर सिंह सरपंच प्रतिनिधि, सरपंच सपना देवी, भीम आर्मी विस प्रधान राजिंद्र, संदीप कुमार विस सचिव भीम आर्मी, अर्जुन सिंह का आरोप है कि विरोध करने वाले लोग पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। कई बार समझाने के बावजूद वे निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बीडीपीओ जगाधरी को शिकायत दी गई, जिसके बाद संबंधित भूमि की तारबंदी करवाई गई। हालांकि आरोप है कि शरारती तत्वों ने तारबंदी तोड़कर वहां गोबर, कबाड़ और उपले डाल दिए और जमीन पर दोबारा कब्जा करने की कोशिश की। सरपंच सपना देवी व प्रतिनिधि अमर सिंह का कहना है कि जब पंचायत ने इस पर आपत्ति जताई तो विरोध करने वाले लोग पंचायत सदस्यों से झगड़ा करने पर उतारू हो गए। आरोप यह भी लगाया गया कि पंचायत में कुछ सदस्य जातिगत आधार पर विकास कार्यों का विरोध कर रहे हैं और पंचायत के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करने से मना कर रहे हैं, जिससे गांव का विकास बाधित हो रहा है। इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायती जमीन से अवैध कब्जा तुरंत हटवाया जाए और आंबेडकर भवन का निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के दोबारा शुरू कराया जाए। इस मौके पर नरेश कुमार, साहिल, बलजीत, दलीप कुमार, लाल सिंह सरपंच कैत, सुनीता देवी पंच, नीलम देवी पंच, कर्ण पंच, पास्टर नीरज मसीह मौजूद रहे।