{"_id":"694b159f31d4f30a5907ea57","slug":"controversy-over-christmas-program-pamphlets-organizations-protest-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148712-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: क्रिसमस कार्यक्रम के पंपलेट पर विवाद संगठनों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: क्रिसमस कार्यक्रम के पंपलेट पर विवाद संगठनों ने जताया विरोध
Wed, 24 Dec 2025 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 24 Dec 2025 03:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। चर्च ऑफ क्राइस्ट फुल गोस्पल इंडिया, इंदिरा गार्डन में 24 व 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले यीशू मसीह के जन्मोत्सव कार्यक्रमों से जुड़े पंपलेट बांटे जाने को लेकर मंगलवार को विवाद खड़ा हो गया। इस दौरान शहर के विभिन्न हिंदू संगठनों ने पंपलेट में लिखे गए कथित आपत्तिजनक शब्दों पर कड़ा विरोध जताते हुए गांधीनगर थाना पहुंचकर शिकायत दी।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रमुख श्याम सुंदर, उदयवीर शास्त्री, रवि, शिवम सहित अन्य कार्यकर्ता थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि चर्च की ओर से घर-घर पंपलेट बांटे जा रहे हैं, जिनमें हिंदू धर्म और जातियों को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। पंपलेट में लिखे वाक्यों पर संगठनों ने आपत्ति जताई। हिंदू संगठनों ने मांग की कि 25 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम के दौरान बाहर से आने वाले लोगों की पहचान की जाए और पंपलेट में लिखे गए विवादित शब्दों को लेकर कड़ी कार्रवाई की जाए। संवाद