फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Contractors are not available for development work

Yamuna Nagar News: विकास कार्यों के लिए नहीं मिल रहे ठेकेदार

Tue, 04 Feb 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Contractors are not available for development work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के चुनाव से पहले शहर के नए विकास कार्य सिरे चढ़ाने चुनौती बन गया है। हालांकि निगम अफसर कामों की तमाम तरह की मंजूरी लेने व उनके अनुमान व डिजाइन तैयार करने से लेकर ई-निविदाएं लगा रहे हैं, पर अधिकांश कामों की ई-निविदा में ठेकेदार व एजेंसियां नहीं मिल रहे।
ऐसे में नगर निगम अफसर एक काम की बार-बार ई-निविदाएं लगाने पर मजबूर हैं। इस तरह शहर के करोड़ों रुपये के विकास कार्य कई माह से ई-निविदा प्रक्रिया में फंसे हैं, जिनके अब निगम चुनाव के चलते लटकने की आशंका है। बता दें कि नगर निगम यमुनानगर जगाधरी के चुनाव मार्च में संभावित हैं।
विज्ञापन

इन चुनावों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लग जाएगी, जिसमें नए विकास कार्य नहीं लग पाएंगे और करीब दो तीन माह के लिए लटक सकते है। ऐसे में ई-निविदा प्रक्रिया में ठेकेदारों व एजेंसियों के न मिलने से निगम अफसरों के लिए आचार संहिता लगने से पहले काम शुरू कराने चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से जिन 2.82 करोड़ रुपये के कामों की ई- निविदा दोबारा लगाई गई है, उनमें वार्ड-12 के गांव पांसरा में 14.54 लाख रुपये से पाल चौपाल का काम, वार्ड-12 के गांव कामीमाजरा में 1.88 लाख रुपये से बैकवर्ड धर्मशाला से रायपुर रोड पर इकरम के घर तक दोनों ओर बॉक्स टाइप-1 ड्रेन निर्माण, वार्ड-14 के पटेलनगर पार्क में 3.13 लाख रुपये से पेंट, पुट्टी व प्लास्टर का काम, वार्ड-12 के बाडी माजरा में 36.91 लाख रुपये से चहारदीवारी निर्माण होना है।
इसी तरह वार्ड-15 में 5.93 लाख रुपये से हनुमान गेट से बड़े नाले तक सड़क निर्माण, वार्ड-14 की वाल्मीकि कॉलोनी में 13.63 लाख रुपये से धनधन सत्गुरु सत्संग भवन से सकिल के घर और सतपाल के घर से तारा के घर वाया हानिफ के घर तक सड़क व नाले का निर्माण, वार्ड-15 की छोटी लाइन पर 2.96 लाख रुपये से कवर्ड ड्रेन निर्माण, वार्ड-15 के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पार्क में 6.82 लाख रुपये से ट्रैक व झूले का काम कराया जाना है।
वहीं वार्ड-8 के मॉडल टाउन में 5.22 लाख रुपये से ओबरॉय के घर से रमेश बुकशॉप तक सड़क व नाले का निर्माण, वार्ड-15 की नई मार्केट में तीन लाख रुपये से सुभाष गली में पवन मग्गो के घर से तेजिंद्र सिंह के घर तक पाइप बिछाने, वार्ड-12 में 6.65 लाख रुपये से कामीमाजरा कब्रिस्तान में चहारदीवारी व मिट्टी भरने, वार्ड-14 में 5.87 लाख रुपये से पुराना हमीदा में पानी की टंकी, मॉडर्न टेलर व गली नंबर-2 में नाली का निर्माण कराया जाना है।
वार्ड नौ की शास्त्री कॉलोनी में 1.36 लाख रुपये से कम्युनिटी सेंटर की मरम्मत, वार्ड नौ की लालद्वारा कॉलोनी में 14.10 लाख रुपये से लालद्रवारा मंदिर से ओल्ड एज होम तक पाइप बिछाने, वार्ड नौ में 16.66 लाख रुपये से शास्त्री पार्क, केशव पार्क, बालकुंज पार्क व वरयाम सिंह अस्पताल के पीछे ओपन जिम का विकास व मरम्मत, वार्ड 12 के गांव रायपुर में 26.69 लाख रुपये से वाल्मीकि चौपाल निर्माण, वार्ड-8 के मॉडल टाउन में 3.48 लाख रुपये से सुनील कुमार के घर से जसबीर संह के घर व सुदर्शन वाली गली में पाइप बिछाए जाने हैं।

वार्ड 15 की न्यू हमीदा कॉनोनी में 8.47 लाख रुपये से राजेश सेठ के घर के सामने पार्क का विकास, वार्ड नौ में 11.52 लाख रुपये से माखन ज्वेलर से ओबरॉय चौक तक आरसीसी नाले का निर्माण और लक्ष्मीनारायण मंदिर से केशव पार्क तक पाइप बिछाने, वार्ड-10 के आजाद नगर गली नंबर-14 में 48.83 लाख रुपये से पाइप बिछाने, वार्ड-16 की बावा कॉलोनी में 32.54 लाख रुपये से पाइप बिछाने, वार्ड-17 में विश्वकर्मा चौक पर 5.8 लाख रुपये से बस क्यू शेल्टर निर्माण, वार्ड-4 के गांव बूड़िया में 7.58 लाख रुपये से जलघर में शौचालय निर्माण कार्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed