फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Contracted cleaning workers will be included in Kaushal Rojgar Nigam

Yamuna Nagar News: कौशल रोजगार निगम में शामिल होंगे अनुबंधित सफाई कर्मी

Fri, 10 Jan 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Contracted cleaning workers will be included in Kaushal Rojgar Nigam
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष इंजीनियर कृष्ण कुमार ने कहा कि अनुबंधित सफाई कर्मचारी जल्द ही हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड में होंगे। उन्हें वे सभी सुविधाएं मिलेगी, जो हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के कर्मचारियों को दी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि जल्द ही सफाई कर्मचारियों का वेतन में बढ़ोतरी की जाएगी। इसके लिए हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कर्मचारियों के वेतन में 10 हजार रुपये की वृद्धि करने की घोषणा की है। इंजीनियर कृष्ण कुमार वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में नगर निगम, ग्रामीण व अन्य विभागों के सफाई कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने एक-एक कर सभी कर्मचारियों, कर्मचारी यूनियन नेताओं व महिला कर्मचारियों की समस्याएं सुनी और उनका जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने उनके समक्ष नगर निगम में स्वीकृत पदों पर भर्ती करने, पुरानी पेंशन नीति बहाल करने, अनुबंधित कर्मचारियों के ईएसआई कार्ड बनवाने, हाजिरी लगाने के लिए शेड बनवाने, एरियर दिलाने, जिन सफाई कर्मियों की मृत्यु हो गई है, उनके आश्रितों को मुआवजा राशि देने, कच्चे कर्मचारियों को डीए व इंक्रीमेंट देने, त्योहारों पर छुट्टी देने समेत कई मांगें रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुबंधित सफाई कर्मचारियों को जल्द ही हरियाणा कौशल रोजगार निगम में किया जाएगा। इससे उन्हें समय पर वेतन मिलेगा। ईएसआई, पीएफ, मेडिकल समेत विभिन्न सुविधाएं मिलेगी। नगर निगम द्वारा अनुबंधित सफाई कर्मचारियों का डाटा विभाग को भेज दिया गया है। जल्द ही उन्हें हरियाणा कौशल रोजगार निगम में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed