{"_id":"696005bf8be3d2bca90b07a8","slug":"contract-workers-staged-a-sit-in-protest-in-support-of-their-demands-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-149575-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अनुबंधित कर्मियों ने मांग के समर्थन में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अनुबंधित कर्मियों ने मांग के समर्थन में दिया धरना
Fri, 09 Jan 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीयमुनानगर। जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के अनुबंधित कर्मचारियों ने सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ रोष जताया। ऐसे में वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ से जुड़े कर्मचारियों ने जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के मुख्यालय पर सांकेतिक धरना देकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।धरने के दौरान कर्मचारियों ने महाप्रबंधक के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव, सहकारिता विभाग को ज्ञापन सौंपा। धरने में जिला सचिव विक्की कुमार, अरुण कुमार, अमित कुमार और रवि कुमार सहित सभी अनुबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
