फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Contaminated drain water is flowing into the pond, people worried

Yamuna Nagar News: तालाब में बहा रहे नाले का दूषित पानी, लोग परेशान

Thu, 08 Aug 2024 07:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 08 Aug 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
Contaminated drain water is flowing into the pond, people worried
साहिल घई
विज्ञापन

साढौरा। पौराणिक तोरावांला तालाब का जीर्णोद्धार करते हुए नगर पालिका ने इसकी स्वच्छता बनाए रखने का दावा किया था, पर अब साथ लगती कृष्णा कॉलोनी के नाले का दूषित व बदबूदार पानी तोरांवाला तालाब में बहाए जाने से दावों पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्र के संदीप गुप्ता, प्रदीप और लखबीर ने बताया कि जीर्णोद्धार कार्य शुरू होने से पहले तालाब प्राधिकरण के अधिकारियों ने कॉलोनी के नाले को डायवर्ट करके पुलिस कॉलोनी के पास वाले नाले में शामिल करने की बात कही थी, पर बाद में कॉलोनी के नाले का पानी तालाब में ही बहाने की योजना बना दी गई।

इसके लिए एक प्राकृतिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाने की बात कही गई। संदीप गुप्ता ने बताया कि यह प्लांट पहली ही बरसात की भेंट चढ़ जाने के कारण काम शुरू ही नहीं कर पाया। जिसके कारण अब कॉलोनी का दूषित पानी सीधा तालाब में ही जा रहा है। इस कारण तालाब का स्वच्छ पानी भी प्रदूषित हो रहा है। इससे इस तालाब के तट पर धार्मिक कर्म करने वालों की आस्था को ठेस पहुंच रही है। आनंद ओबेरॉय, मुस्तकिन और रवि ने कहा कि अगर नाले के पानी को डायवर्ट करने के बजाय वाटर ट्रीटमेंट को ही माध्यम बनाया गया तो इस एंट्री प्वाइंट पर गंदगी व बदबू रहेगी। इसलिए नाले को डायवर्ट करना ही बेहतरीन रहेगा। नगर पालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा ने बताया कि इस बारे में तालाब प्राधिकरण से बात की जाएगी। -----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed