{"_id":"6a25cdc90d30c8541c0466d1","slug":"constitutional-bodies-are-working-under-bjp-pressure-singh-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-157401-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के दबाव में काम कर रही संवैधानिक संस्थाएं : सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के दबाव में काम कर रही संवैधानिक संस्थाएं : सिंह
Mon, 08 Jun 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
मासिक बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते वक्ता। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। कांग्रेस की जिला ग्रामीण इकाई की मासिक बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में हुई। बैठक में संगठन को और सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर मंथन किया गया।
जिलाध्यक्ष गुर्जर ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है और संवैधानिक संस्थाएं सरकार के दबाव में काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही बीएलए-2 बनाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा और सभी पदाधिकारी टीम भावना के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटें।
विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को चौकन्ना रहना होगा। गलत वोट न जुड़ें और किसी पात्र मतदाता का नाम न कटे, इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही चुनावी जीत की कुंजी है, इसलिए बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेता ऋषिपाल के बयान पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी मजबूत करने के लिए गांव-गांव कार्यक्रम किए जाएंगे। बैठक में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल संधू मोंटी, प्रो. राय सिंह, जाकिर हुसैन, राजेश शर्मा, राकेश काका, अरशद पौसवाल, सुरेंद्र मलिक, देवेंद्र दादुपुर, रेखा कश्यप, राजपाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।