फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Connect with the portal for information on government schemes

Yamuna Nagar News: सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए पोर्टल से जुड़ें ः डीसी

Mon, 15 Dec 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Connect with the portal for information on government schemes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। युवा केंद्र और राज्य सरकार की ओर से बनाए गए डिजिटल पोर्टलों से जुड़ कर सरकारी योजनाओं व नीतियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अब सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए पारंपरिक माध्यमों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है।
डीसी प्रीति ने बताया कि सरकार ने ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किए हैं जो न केवल योजनाओं की जानकारी देते हैं बल्कि लोगों को नीति निर्माण और संवाद का अवसर भी प्रदान करते हैं। इनमें सबसे प्रमुख है माईजीओवी (माईजीओवी) जो लोगों को सरकार के साथ जोड़कर गुड गवर्नेंस में भागीदारी सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन

यहां लोग चर्चाओं, सर्वे, पोल, क्विज और ऑन-ग्राउंड गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। माईजीओवी की मजबूत सोशल मीडिया मौजूदगी भी है और यह ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब व भारतीय प्लेटफॉर्म जैसे कू, शेयर चैट, चिंगारी, रोपोसो पर सक्रिय है। माई भारत युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर देता है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप पोर्टल युवाओं को व्यावहारिक अनुभव और कौशल विकास के जरिए करियर निर्माण में मदद करता है। डीसी ने कहा कि ये प्लेटफॉर्म युवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और नीति निर्माण में योगदान देने का बेहतरीन अवसर दे रहे हैं। उन्होंने युवाओं से इनका लाभ उठाने और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed