फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congress's Sandesh Yatra today in Bilaspur, MLA said the crowd will break all records

Yamuna Nagar News: कांग्रेस की संदेश यात्रा आज बिलासपुर में, विधायक बोलीं सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Congress's Sandesh Yatra today in Bilaspur, MLA said the crowd will break all records
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कांग्रेस पार्टी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा, राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला और पूर्व मंत्री एवं विधायक किरण चौधरी द्वारा प्रदेश के सभी जिलों व 90 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही संदेश यात्रा पांच जनवरी को बिलासपुर में पहुंचेगी। बिलासपुर अनाज मंडी में होने वाली इस संदेश यात्रा को कामयाब बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने एडी चोटी का जोर लगा दिया है। साढौरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक रेनू बाला ने कहा कि इस संदेश यात्रा में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ जुटेगी। इसके लिए लोगों से संपर्क किया जा रहा है। यात्रा के स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रेनू बाल संदेश यात्रा को लेकर रविवार को जिमखाना क्लब में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।
रेनू बाला ने कहा कि युवाओं के रोजगार, देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ, महिलाओं पर बढ़ रहे दुराचार, अत्याचार व शोषण के खिलाफ न्याय, गिरती अर्थव्यवस्था व अन्य मुद्दों को लेकर राहुल गांधी देश में न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। न्याय यात्रा का संदेश लेकर ही संदेश यात्रा निकाली जा रही है। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के चलते युवा न सिर्फ प्रदेश छोड़ रहे हैं, बल्कि देश से बाहर रोजगार की तलाश में डंकी के जाल में भी फंसते जा रहे हैं। सरकारी तंत्र कबूतरबाजों पर नकेल नहीं कस पा रहा।
विज्ञापन

रेनू बाला ने कहा कि सभी पार्टियों चाहती हैं कि ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव हो। जिन देशों ने ईवीएम को ईजाद किया और जो विकसित देश हैं वह सभी बैलेट पेपर से चुनाव कराते हैं। इसलिए जनता के विरोध को देखते हुए लगता है कि ईवीएम में कहीं न कहीं गड़बड़ होती है। जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संदेश यात्रा के लिए पार्टी के सभी नेता लोगों से संपर्क कर उन्हें अनाज मंडी बिलासपुर में पहुंचने का निमंत्रण दे रहे हैं। इस यात्रा से कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में जोश का संचार होगा। इस मौके पर उनके साथ इंजीनियर ऋषिपाल चौधरी, नरपाल गुर्जर, इंद्रराज रसूलपुरिया समेत अन्य मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed