फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congress yearned for rights by imposing emergency: Naib

कांग्रेस ने आपातकाल लागू कर अधिकारों के लिए तरसाया : नायब

Sun, 14 Apr 2024 04:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Apr 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Congress yearned for rights by imposing emergency: Naib
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा (यमुनानगर)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत साढौरा अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली में कहा कि कांग्रेस ने देश और देश के लोगों के साथ अन्याय किया है। न्याय की बात करने वाली कांग्रेस ने आपातकाल लागू कर देश के लोगों को मूलभूत अधिकारों के लिए तरसाया है।
सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने जवानों, महिलाओं, किसानों के साथ भी अन्याय किया है। भारत में 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को निशुल्क राशन वितरण कर मोदी सरकार ने जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का सराहनीय निर्णय लिया है। डीबीटी के माध्यम से सीधा पैसा लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरित हो रहा है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि न्याय तो पीएम मोदी ने किया है, अब ना तो हमारे जवानों पर पत्थरबाजी होती है और ना ही कहीं आतंकवादी दिखाई देते हैं। कंवरपाल ने कहा कि चुनाव आते हैं तो कांग्रेस के लोग सब्जबाग दिखाने निकल पड़ते हैं। कांग्रेस 55 साल सत्ता में रही और एक ही परिवार का राज रहा। कांग्रेस ने चुनाव के समय गरीबी हटाओ का नारा दिया और अपनी ही गरीबी हटाई। गरीब लोगों को आयुष्मान कार्ड के जरिये 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज का अधिकार मोदी सरकार ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली के बाद सीएम नायब सैनी ने पूर्व विधायक बलवंत सिंह के भोगपुर निवास के अलावा नगरपालिका के वाइस चेयरमैन देवेंद्र सैनी, पार्षद सजल सेठ व बीजेपी वर्कर प्रवीण गर्ग के निवास पर जलपान किया। चंडीगढ़ वापस जाते हुए नायब सैनी ने जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका के निवास पर रात्रि भोज किया। इस मौके पर लोकसभा संयोजक डाॅ. पवन सैनी,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व विधायक बलवंत सिंह साढौरा, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति जौहर, पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी, नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, चंद्रमोहन कटारिया, रणधीर सिंह,सुमत जैन,कीमतपाल चोपड़ा, देवेंद्र चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed