फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congress workers started signature campaign

Yamuna Nagar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Mon, 29 Sep 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 29 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Congress workers started signature campaign
कार्यक्रम को संबो​धित करते विधायक अकरम खान। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कथित वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की जिला कांग्रेस के शहरी कार्यालय से हुई। इस दौरान राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में पहुंचे जगाधरी विधायक अकरम खान ने कहा कि भाजपा की कारगुजारियों को लोगों तक पहुंचाना हर कांग्रेसी का दायित्व है।
कांग्रेस के जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की नीति समाज को बांटने की रही है। भाजपा जनता से फरेब कर रही है। ऐसे में लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का फर्ज है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी की घटनाएं लोकतंत्र पर कुठाराघात है।
विज्ञापन

इसी तरह जिला कांग्रेस के ग्रामीण कार्यालय में भी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को लेकर भी बैठक हुई। जगाधरी विधायक चौधरी अकरम खान, पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष फोम लाल, संगठन की वरिष्ठ पदाधिकारी तृप्ता ठाकुर, रीना वाल्मीकि, निर्मला चौहान मुख्य रूप से पहुंचे। इस दौरान जिला ग्रामीण अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा अपने स्वार्थ के लिए समाज का भाईचारा बिगाड़ने कि प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष फोम लाल ने कहा कि पंचायती राज संगठन को हर क्षेत्र में मजबूत करना है। इसे लेकर जल्दी ही पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी जाएगी। इस दौरान जिला प्रधान पंडित राजकुमार त्यागी, सतपाल कौशिक, निर्मला चौहान, तृप्ता ठाकुर, रीना वाल्मीकि, बरखा राम पांसरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed