फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   congress workers protest against goverment policies

कांग्रेस नेताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
congress workers protest against goverment policies
साढौरा की विधायक रेनू बाला की अगुवाई में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ वीरवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने पहले अनाज मंडी गेट पर पहले धरना दिया। इसके बाद वे जुलूस निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक रेनू बाला ने कहा कि सरकार लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही हैं। किसानों की आवाज को दबाने के लिए उन पर बार-बार लाठीचार्ज करवाया जा रहा है। ये सिलसिला 10 सितंबर 2020 को पिपली से शुरू हुआ था। इसके बाद प्रदेश के कई जिलों में उन पर लाठियां बरसाईं गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि 28 अगस्त को करनाल में शांतिपूर्वक तरीके से विरोध कर रहे किसानों पर किया गया लाठीचार्ज पहले से ही सुनियोजित था। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ नौ महीने से आंदोलनरत किसानों की बात सुनना तो दूर, उनकी आवाज को भी पुलिस का सहारा लेकर दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण विधेयक लागू होने से किसान का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। इस मौके पर पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान, जिला कांग्रेस कमेटी के कोआर्डिनेटर श्याम सुंदर बतरा, पार्षद निर्मल चौहान, वेद मेहरमपुर, नरपाल, राकेश शर्मा, देवेंद्र चावला, राय सिंह गुर्जर, देवेंद्र पार्षद, गगन खरोड़, नर सिंह पाल, गुरदयाल पुरी, सुमन सैनी आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed