फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congress OBC Morcha demonstrated in support of Rahul

Yamuna Nagar News: राहुल के समर्थन में कांग्रेस ओबीसी मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Congress OBC Morcha demonstrated in support of Rahul
जगाधरी। राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। इसी के चलते कांग्रेस सत्यग्रह, प्रदर्शन, जुलूस इत्यादि से विरोध जता रही है। बुधवार को भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में लघु सचिवालय के सामने अनाजमंडी में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस ओबीसी मोर्चा की ओर से आह्वान किया गया था। प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा प्रधान विक्रम सैनी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। यहां विक्रम सैनी ने कहा कि ओबीसी वर्ग पर बयानबाजी का भ्रम फैलाकर राहुल गांधी का कुप्रचार किया जा रहा है। राहुल गांधी ने किसी वर्ग को लेकर कोई टिप्पणी व अभद्र ब्यान नहीं दिया है। राजनीतिक षड्यंत्र के चलते भाजपा राहुल गांधी का कुप्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ऐसे हथकंडे अपना रही है। परंतु कांग्रेस किसी सूरत में भाजपा को अपने मनसूबों में कामयाब नहीं होने देगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार व भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला को-ऑर्डिनेटर अशोक यादव, अधिवक्ता मधु चौधरी, दीप्ती शर्मा, पूजा, सुनिता, सुरेश सैनी, सुखविंद्र कश्यप, युवा नेता विशाल शर्मा ,ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सैनी, प्रदीप अलाहर, लक्की टिब्बी, मनीष कुमार, पंकज शुक्ला, जय किशन सैनी, देव सैनी, अधिवक्ता जोनी बेनीवाल, अभिनय राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed