{"_id":"67e1bf47cac5d3f63f01f555","slug":"congress-mla-visited-bhattuwala-village-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-135046-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कांग्रेस विधायक ने किया भट्टूवाला गांव का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कांग्रेस विधायक ने किया भट्टूवाला गांव का दौरा
Tue, 25 Mar 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
व्यासपुर। भट्टूवाला गांव में हो रहे अवैध खनन का मामला साढौरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक रेनू बाला ने उठाया था। वहीं ग्रामीणों ने गांव विधायक पर विधानसभा में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए गांव में अवैध खनन होने की बात का खंडन किया था।
मामला प्रतिष्ठा व सच-झूठ से जुड़ा हुआ था इसलिए सच्चाई बताने के लिए विधायक एसडीएम जसपाल सिंह गिल, नायब तहसीलदार दलजीत सिंह, जिला खनन अधिकारी विनय कुमार, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, कानूनगो तरसेम राणा, पंचायत अधिकारी विजयंत नेहरा, सचिव बलकार सिंह व अन्य के साथ सोमवार को भट्टूवाला गांव में पहुंची। विधायक के अनुसार गांव में अवैध खनन होने व नियमों को ताक पर की जा रही खोदाई के सबूत मिले। इस बारे में अधिकारियों व ग्रामीणों को अवगत कराया गया।
विधायक ने खनन अधिकारी को गांव भट्टूवाला की पंचायती जमीन, गोचरान भूमि व आसपास हुआ अवैध खनन दिखाया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपना कार्य सही प्रकार से नहीं कर रहे हैं। संवाद