फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congress members paid tribute to former Prime Minister Rajiv Gandhi

Yamuna Nagar News: कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

Fri, 22 May 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 22 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Congress members paid tribute to former Prime Minister Rajiv Gandhi
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी के कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
रमन त्यागी ने कहा कि 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्री पेरंबुदूर में चुनाव प्रचार के दौरान आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। उनकी पुण्यतिथि को पूरे देश में आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और कंप्यूटर क्रांति को बढ़ावा देने का श्रेय भी उन्हें जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाकर लोकतंत्र को गांवों तक पहुंचाने का कार्य किया। युवाओं को राजनीति और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में भी उनका अहम योगदान रहा। रमन त्यागी ने कहा कि राजीव गांधी के विचार और नीतियां आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में रणबीर काजल, कमल विनायक, करण सिंह, कश्मीरा सिंह, ओम प्रकाश तलूजा, बलविंद्र, जय कुमार, सुरेश, आनंद, गुड्डू भाटिया, कुलदीप सिंह, संजीव शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed