{"_id":"665f8cffd3f1757cc3008384","slug":"congress-candidate-won-184-booths-in-sadhaura-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-119965-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कांग्रेस प्रत्याशी ने साढौरा के 184 बूथों पर हासिल की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कांग्रेस प्रत्याशी ने साढौरा के 184 बूथों पर हासिल की जीत
Wed, 05 Jun 2024 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। अंबाला लोकसभा क्षेत्र से विजयी रहे कांग्रेस के प्रत्याशी वरुण चौधरी ने साढौरा विधानसभा क्षेत्र से 98531 मत प्राप्त करके अपनी निकटतम प्रत्याशी भाजपा की बंतो कटारिया को 40055 मतों के अंतर से पराजित किया। बंतो कटारिया को 58476 मत प्राप्त हुए हैं।
साढौरा विधानसभा क्षेत्र के कुल 258 बूथों में से 184 बूथों पर वरुण चौधरी ने स्पष्ट बढ़त हासिल की। उनके मुकाबले दूसरे नंबर पर रहीं भाजपा की बंतो कटारिया ने 70 बूथों पर बढ़त हासिल की। आजाद समाज पार्टी कांशी राम के प्रत्याशी कमल बराड़ा ने केवल महलांवाली के बूथ नंबर 199 पर बढ़त हासिल की। इस बूथ से कमल बराड़ा को 197 मत मिले।
कांग्रेस के वरुण चौधरी को यहां से 196 मत मिले। तीन बूथों पर वरुण चौधरी व बंतो कटारिया को बराबरी के मत मिले। सरस्वती नगर के बूथ नंबर 230 पर दोनों प्रत्याशियों को 276-276 मत मिले। जबकि मारवा के बूथ नंबर 111 पर दोनों प्रत्याशियों को 260-260 मत मिले। वहीं भटोली के बूथ नंबर 245 पर दोनों प्रत्याशियों को 226-226 मत मिले।
विज्ञापन
कस्बा साढौरा के कुल 14 में से 12 बूथ पर भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को बढ़त मिली। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी केवल दो बूथ पर ही बढ़त पा सके। बंतो कटारिया को बूथ नंबर 53, 54, 55, 56, 57, 58, 59, 60, 61, 63, 64 व 65 पर बढ़त मिली। जबकि वरुण चौधरी को केवल बूथ नंबर 62 व 66 पर ही बढ़त मिली। कस्बे के कुल 14 बूथ पर भाजपा को कुल 4537 मत मिले। जबकि कांग्रेस को 2727 मत मिले। इनेलो को केवल 27 व बसपा को केवल 44 मत ही मिले।
सरस्वतीनगर के 8 में से 4 बूथ पर भाजपा की बढ़त
कस्बा सरस्वतीनगर के कुल 8 में से 4 बूथ पर भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को बढ़त मिली। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी को 3 बूथ पर बढ़त मिली। बूथ नंबर 230 पर दोनों को बराबरी के 276-276 मत प्राप्त हुए। भाजपा ने बूथ नंबर 223, 227, 228 तथा 229 पर बढ़त हासिल की। जबकि कांग्रेस ने बूथ नंबर 224, 225 तथा 226 पर बढ़त हासिल की। सरस्वतीनगर के कुल 8 बूथ पर भाजपा को 2339 मत मिले। जबकि कांग्रेस को 2294 मत मिले। वहीं इनेलो को 24 तथा बसपा को 49 मत मिले।
कस्बा बिलासपुर के 8 में से 6 बूथ पर भाजपा रही आगे
कस्बा बिलासपुर के कुल 8 बूथ में से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया को 6 बूथ पर बढ़त हासिल हुई। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी को 2 बूथ पर ही बढ़त मिली। भाजपा को बूथ नंबर 129, 130, 131, 132, 134 तथा 135 पर बढ़त मिली। जबकि कांग्रेस को बूथ नंबर 128 तथा 133 पर बढ़त मिली। बिलासपुर के कुल 8 बूथ पर भाजपा को 3158 तथा कांग्रेस को 2989 मत मिले। जबकि इनेलो को 13 तथा बसपा को 41 ही मत हासिल हो सके।