फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Conflict between villagers of Salempur-Ismailpur over water drainage

पानी की निकासी को लेकर सलेमपुर-इस्मैलपुर के ग्रामीणों में टकराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Conflict between villagers of Salempur-Ismailpur over water drainage
Conflict between villagers of Salempur-Ismailpur over water drainage - फोटो : Yamuna Nagar
साढौरा। बरसाती पानी की निकासी के विवाद को लेकर सलेमपुर और इस्माइलपुर के ग्रामीण बुधवार को आपस में टकरा गए। पानी की निकासी के लिए महिलाओं ने नायब तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों पर कीचड़ फेंक कर विरोध जताया। उन्होंने पानी की निकासी फिर से रोक दी। निकासी रुकने से नाराज सलेमपुर के ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद दोनों पक्षों में कई बार टकराव हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों मनजीत, गुलशन साहनी और पूर्व सरपंच विनोद ने बताया कि सलेमपुर के बरसाती पानी की निकासी पहले तो खेतों की तरफ होती थी, लेकिन एक साल पहले एक किसान द्वारा अपने खेत में मिट्टी की भरकर ऊंचा कर देने से यह निकासी रुकने से सलेमपुर की आबादी में पानी भर गया। सलेमपुर के ग्रामीणों ने इस पानी की निकासी इस्माइलपुर की तरफ करने का प्रयास किया तो इस्माइलपुर के ग्रामीणों ने इसे रुकवा दिया था।
विज्ञापन

सलेमपुर के ग्रामीणों द्वारा निकासी करवाने के बारे में प्रशासन को गुहार की गई तो बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन पानी की निकासी बहाल करवाने के लिए पहुंचा। मौके पर नायब तहसीलदार भारत भूषण, बीडीपीओ चौहान और एसएचओ धर्मपाल की मौजूदगी में प्रशासन ने जेसीबी से जैसे ही पानी की निकासी के लिए खुदाई शुरु की तो इस्माइलपुर की महिलाएं इसका विरोध करने लगी। गुस्साई महिलाओं ने प्रशासन का विरोध करते हुए अधिकारियों पर कीचड़ फेंका। इसी दौरान इस्माइलपुर के ग्रामीणों ने निकासी को फिर से अवरुद्ध कर दिया। प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद हुई इस कार्रवाई से सलेमपुर के ग्रामीण नाराज हो गए। विरोध प्रकट करने के लिए उन्होंने रास्ता जाम कर दिया। तीन घंटे तक रास्ता जाम रहने के दौरान कई बार दोनों पक्ष आपस में टकरा गए। मौके पर मौजूद पुलिस बल को दोनों पक्षों को काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मामला बिगड़ने से कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ गया। आखिरकार सलेमपुर के पानी की निकासी होने के बाद ग्रामीण जाम हटाने को राजी हुए। दोनों गांवों के ग्रामीणों में आपसी तनाव को देखते हुए देर शाम तक प्रशासन के लोग मौके पर डेरा जमाए रहे। उधर इस संबंध में इस्माइलपुर के ग्रामीणों खरैती, रामअवतार, पोला व मान सिंह ने बताया कि सलेमपुर की तरफ से आ रहा पानी उनकी बस्ती में भर गया है। जिससे घरेलू सामान खराब होने का अंदेशा है। यह लोग वीरवार को डीसी से मिलकर अपनी समस्या का समाधान करवाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
बस चालक की लापरवाही से हो सकता था हादसा
सलेमपुर के ग्रामीण जब रास्ता जाम करने के लिए सड़क के बीच में बैठे थे तो इसी दौरान एक शिक्षण संस्थान की बस तेजी से कोटला की तरफ से आई। इस बस के चालक जसबीर ने भीड़ को देखकर बस धीरे नहीं की और भीड़ के पास पहुंचकर ही ब्रेक लगाए। सड़क के बीच बैठे लोगों ने भागकर जान बचाई। बस चालक की इस लापरवाही से गुस्साए लोगों ने बस चालक की जमकर धुनाई करते हुए बस के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने बीच-बचाव करके जसबीर को भीड़ से बचाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नशे में धुत जसबीर ने जानबूझकर बस को लोगों की भीड़ पर चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने जसबीर को हिरासत में लेकर बस को थाने पहुंचाया। उधर थाना साढौरा एसएचओ धर्मपाल ने बताया कि जसबीर के विरुद्ध केस दर्ज किया जाएगा।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed