फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Computer lab attendants will surround the residence of the Education Minister.

Yamuna Nagar News: कंप्यूटर लैब अटेंडेंट शिक्षा मंत्री की कोठी का करेंगे घेराव

Thu, 16 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 16 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Computer lab attendants will surround the residence of the Education Minister.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी पानीपत में 16 अक्टूबर को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के आवास का घेराव करेंगे। जिला अध्यक्ष मनीष सैनी ने बताया कि कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी पिछले 14 वर्षो से प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारियों की प्रदेश सरकार के नियमों के तहत मेरिट के आधार पर भर्ती हुई थी, लेकिन विडंबना है कि स्कूलों में शिक्षा देने वाले आज नाममात्र वेतन पर काम करने पर मजबूर हैं और वह वेतन भी चार महीनों से नहीं मिला है। ये त्योहार का महीना है और कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी आज खाली हाथ हैं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुरमीत व राकेश ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले दिनों कच्चे कर्मचारियों के लिए सेवा सुरक्षा देकर बड़ी सौगात दी थी। लेकिन एक वर्ष से ज्यादा बीत जाने के बाद भी कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed