फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Computer engineering project got first place

Yamuna Nagar News: कंप्यूटर इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट को मिला पहला स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Computer engineering project got first place
कंप्यूटर इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट को मिला पहला स्थान
विज्ञापन

- पॉलिटेक्निक दामला में प्रोजेक्ट प्रदर्शनी-2024 का आयोजन-
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। पॉलिटेक्निक दामला में सोमवार को प्रोजेक्ट प्रदर्शनी-2024 का आयोजन किया गया। इसमें अंतिम वर्ष के 120 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और 33 प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया।
प्राचार्य अनिल कुमार ने कहा कि प्रोजेक्ट बनाने में विद्यार्थियों को अर्जित थ्योरेटिकल नॉलेज को अप्लाई करना पड़ता है। प्रोजेक्ट बनाने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़ने में झिझक का सामना नहीं करना पड़ता, क्योंकि मनोबल ऊंचा होता है।
विज्ञापन

अनिल बुद्धिराजा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से जूनियर विद्यार्थियों को उचित व सहज मंच मिलता है। इससे उनके अंदर भी अभिरुचि पैदा होती है। प्रोजेक्ट प्रदर्शनी समन्वयक डॉ. वीएम कालरा ने कहा कि विद्यार्थियों ने वर्तमान समय के अनुरूप ऑटोमेशन एवं इंडस्ट्री की जरूरतों अनुसार कई रोचक व जीवंत प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किया। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल के सदस्यों विपिन कुमार, संजीव सहगल, एनके यादव, कपिल शर्मा, डॉ. करणबीर सिंह, राजीव गोयल, दीपक गुप्ता, हरप्रीत कौर, अमित धीमान ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट कॉलेज मैनेजमेंट सिस्टम, वर्चुअल असिस्टेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के प्रोजेक्ट क्वैड कॉप्टर, सिविल इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट डबल ट्रैक ट्रस ब्रिज को पहला, कंप्यूटर इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट- लैब कॉन्फिगरेशन सिस्टम, सिविल इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट आईओटी बेस्ड वेदर मॉनिटरिंग सिस्टम को दूसरा, सिविल इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट रेन वाटर हार्वेस्टिंग फॉर हाउस व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट सोलर टीचिंग सिस्टम को तीसरा स्थान दिया। प्राचार्य अनिल बुद्धिराजा ने विजेताओं को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed