फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Complaint given for action against 35 private schools of the district

Yamuna Nagar News: जिले के 35 निजी स्कूलों पर कार्रवाई के लिए दी शिकायत

Thu, 07 May 2026 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 07 May 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
Complaint given for action against 35 private schools of the district
​शिक्षामंत्री को निजी स्कूलों के ​खिलाफ ​शिकायते सौंपते अ​भिभावक सेवा मंच के पदा​धिकारी। मंच
जगाधरी। निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में अभिभावक सेवा मंच के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मिला और उन्हें 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इसमें मंच की ओर से निजी स्कूलों की मनमानी, निरीक्षण के दौरान मिली कमियां और विभाग की जांच रिपोर्ट भी शामिल है। मंच के सदस्यों ने जांच में दोषी मिले जिले के 35 निजी स्कूलों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अभिभावक सेवा मंच के जिलाध्यक्ष शैंकी गुप्ता ने शिक्षा मंत्री के सामने री-एडमिशन के मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि निदेशालय ने छठी, नौवीं, और 11वीं में री-एडमिशन चार्जर्स लेने की बात मानी गई है। स्कूल के पहले दिन ही निजी स्कूल हजारों रुपये वसूल लेते हैं। इसके बाद हर माह सभी खर्चों को ध्यान रखते हुए अभिभावक कंपोजिट फीस जमा करवाते हैं। संजय मित्तल और विपिन गुप्ता ने कहा कि स्कूल तय मानकों से कहीं अधिक फीस बढ़ोतरी की गई है। नियमानुसार फार्म छह में पिछले साल से पांच प्रतिशत और केंद्रित उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर 5.13 से 10.13 प्रतिशत से अधिक फीस बढ़ाई नहीं जा सकती है। वहीं निजी स्कूल इसमें अपनी मनमानी कर रहे हैं। इसके अलावा एनसीईआरटी के बजाए निजी प्रकाशकों की पुस्तकों से पढ़ाई करवाने का मामला भी शिक्षामंत्री के सामने रखा। महेंद्र मित्तल ने निजी स्कूल में हमारी मातृ भाषा हिंदी बोलने पर सजा व जुर्माने को भाषा का अपमान बताया। उन्होंने कहा की अन्य भाषा सीखनी भी अच्छी बात है। लेकिन मातृ भाषा बोलने पर दंड देना गलत है। महेंद्र मित्तल ने कहा कि जिस तरह स्कूल बस का रंग पीला होता है, उसी तरह सभी स्कूलों की वर्दी भी एक होनी चाहिए। इस दौरान शैंकी गुप्ता, विपिन गुप्ता, संदीप सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed