फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Competition to take selfie with cricketer Rohit Sharma's brother

Yamuna Nagar News: क्रिकेटर रोहित शर्मा के भाई संग सेल्फी लेने की होड़

Wed, 29 Jan 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 29 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Competition to take selfie with cricketer Rohit Sharma's brother
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के भाई विशाल शर्मा दिल्ली पब्लिक स्कूल पहुंचे। उनके यहां पहुंचते ही स्कूल स्टाफ ने स्वागत किया। विद्यार्थियों व स्टाफ सहित क्रिकेट खेल प्रेमियों ने विशाल शर्मा से ऑटोग्राफ लिए और उन संग सेल्फी व फोटो खिंचाई।
सभी ने रोहित शर्मा व अन्य भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों व भारतीय क्रिकेट टीम व क्रिकेट खेल को लेकर सवाल किए। विशाल शर्मा ने सभी के जवाब देकर सभी की जिज्ञासा शांत की। विशाल शर्मा ने स्कूल में बनी क्रिकेट अकादमी में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भी हाथ अजमाया। इस दौरान किशोर व युवा खिलाड़ियों को विशाल शर्मा ने खूब मेहनत कर क्रिकेट खेल में खुद को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विशाल शर्मा ने स्कूल में बनी क्रिकेट अकादमी क्रिक किंगडम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर हरिओम शिवओम पब्लिक स्कूल रादौर और दिल्ली पब्लिक स्कूल की टीमों में अंतर स्कूल क्रिकेट मैच भी हुआ। इसकी शुरुआत भी विशाल शर्मा ने की। स्कूल के चेयरमैन रामनिवास गर्ग व प्रधानाचार्या मनीषा सिंह ने बताया कि कि स्कूल में क्रिकेट अकादमी शुरू करने का उद्देश्य क्रिकेट खिलाड़ियों को समृद्ध प्रशिक्षण प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट अकादमी में नवीनतम तकनीक व उपकरणों के साथ खिलाड़ियों को क्रिकेट के विशेषज्ञ व प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्हें स्थानीय, राज्य, राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। अकादमी में बेहतर मैदान, बीसीसीआई के मानदंडों पर आधारित पिच, अनुभवी प्रशिक्षक व सुविधाएं उपलब्ध हैं। मौके पर स्कूल निदेशक हितेश गर्ग व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed