फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Compensation portal opened for all 655 villages

Yamuna Nagar News: सभी 655 गांवों के लिए खुला क्षतिपूर्ति पोर्टल

Wed, 03 Sep 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 03 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Compensation portal opened for all 655 villages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुना नदी के बढ़े जलस्तर से आई बाढ़ और बरसाती नदियों की वजह से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इस पर सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल को खोल दिया है। पोर्टल पर अब जिले के सभी 655 गांवों को शामिल किया गया है। अब सभी गांवों के किसान पोर्टल पर अपनी खराब हुई फसलों की जानकारी दे सकते हैं। जो किसान पोर्टल पर नुकसान का ब्योरा देंगे उन्हें ही सरकार मुआवजा देगी।
अभी तक तो केवल सोम व अन्य बरसाती नदियों से ही किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा था। कुछ गांव ऐसे थे जिनमें अभी भी फसलों में कई फीट तक पानी भरा हुआ था। पिछले दिनों रणजीतपुर क्षेत्र में हरिपुर खोल में आए उफान से धनौरा गांव में किसानों की कई एकड़ फसल रेत में दब गई। वहीं मलिकपुर बांगर, भंभौली, राजपुरा गांवों में अभी भी बारिश का पानी भरा है।
विज्ञापन

अब यमुना नदी में आए उफान ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। अब न केवल फसलों में पानी भरा है, बल्कि भूमि में कटाव भी हो रहा है। किसानों के सामने उनकी फसल व जमीन यमुना नदी में समा रही है। किसान चाहकर भी कटाव को रोकने के लिए कुछ नहीं कर पा रहे हैं। अभी पता नहीं जो पानी भरा हुआ है वह कितने दिन में उतरेगा। यदि पानी ज्यादा दिन तक खेतों में रहा तो उससे फसलों को नुकसान होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के प्रदेश संगठन सचिव हरपाल, जिला प्रधान संजू गुंदियाना, युवा जिला अध्यक्ष संदीप टोपरा व निदेशक मंदीप सिंह रोडछप्पर का कहना है कि इस बार बारिश बहुत ज्यादा हुई है। इससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है। खराब हुई फसलों की जल्द से जल्द गिरदावरी करवा कर मुआवजा दिया जाए। भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रामबीर सिंह चौहान का कहना है कि किसानों को फौरी तौर पर तुरंत आर्थिक मदद दिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed