{"_id":"6377f038b1297c05c202bb06","slug":"company-will-not-take-more-land-for-highway-farmers-satisfied-with-measurement-yamuna-nagar-news-knl127903046","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे के लिए जरूरत से ज्यादा जमीन नहीं लेगी कंपनी, पैमाइश से संतुष्ट हुए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे के लिए जरूरत से ज्यादा जमीन नहीं लेगी कंपनी, पैमाइश से संतुष्ट हुए किसान
विज्ञापन
यमुनानगर। कैल से पांवटा साहिब नेशनल हाइवे पर कंपनी जरूरत से ज्यादा किसानों की जमीन को कंपनी नहीं लेगी। इसे लेकर कंपनी के जनरल मैनेजर के साथ शुक्रवार को किसानों की बैठक हुई। जिसमें कंपनी की तरफ से किसान को आश्वासन दिया गया कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि कैल हाईवे से लेकर पांवटा साहिब तक बनने वाले एनएच-709 पर कानूनगो संजय बराड़, पटवारी और अन्य अधिकारियों द्वारा मशीन से पैमाइश कराई गई। इससे किसान की संतुष्टि हो गई थी। सुभाष गुर्जर व किसान नेता दलबीर कैल ने बताया कि सरकार ने जो हाईवे कैल से लेकर पांवटा साहिब तक बनाना था उस पर किसानों के साथ डेढ़ सौ फुट चौड़ाई में जमीन ली गई थी और सहमति से उसके पैसे की एक किश्त भी किसानों के खाते में आ गई, लेकिन जब मौका पर किसानों ने देखा तो डेढ़ सौ फुट से अलग दोनों साइड से तीन-तीन फुट जगह फालतू ले ली गई है। जिसको लेकर किसानों में भारी रोष था। जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में वहां प्रदर्शन किया गया था।
शुक्रवार को प्रशासन द्वारा जो पैमाइश कराई गई उसमें रिक्वायरमेंट से फालतू जगह जो थी उस पर कानूनगो ने पैमाइश करके निशान लगा दिए हैं। जिससे आज निशानदेही को लेकर किसान संतुष्ट हो गए। डेढ़ सौ फुट से फालतू जगह निकली थी कंपनी उसको छोड़ कर आपना काम शुरू करेगी। कंपनी के जनरल मैनेजर इंद्रजीत शर्मा ने किसानों को विश्वास दिलाया कि उनकी एक इंच जगह भी ज्यादा जमीन नहीं लेंगे, जो किसान का नुकसान खेत में गेहूं कि फसल तथा जेसीबी मशीनों द्वारा पाइप लाइन में होगा तो भरपाई पूरी करेंगे। मौके पर कर्म सिंह काठवाला, स. दर्शन सिह, तोता सिंह, प्रदीप सिंह, नर सिंह महिपाल, ईश्वर दयाल, रवि मैहला, जय सिंह, जैकी मैहला, राजेश नंबरदार, धर्मपाल, सरदार कुलदीप सिंह, जसपाल, जसबीर सिंह, महेंद्र, ओमपाल किसान मौजूद रहे।