{"_id":"679299ad8ccb25eeaa0c811e","slug":"common-people-should-take-advantage-of-the-schemes-dimri-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-132002-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लाभ लें आमजन : डिमरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लाभ लें आमजन : डिमरी
Fri, 24 Jan 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सह अध्यक्ष आरसी डिमरी तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव कीर्ति वशिष्ठ की अध्यक्षता में राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी में मेगा विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
आरसी डिमरी ने बताया कि शिविर में जिला के विभिन्न विभागों में अपने विभागों से संबंधित सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाते हुए स्टॉल लगाए गए। जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला कल्याण विभाग, बाल कल्याण समिति, वन स्टॉप सेंटर की ओर से जानकारी दी गई।
इसके अलावा जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, जिला श्रम विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन विभाग, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) ने विद्यार्थियों व अध्यापकों को योजनाओं के संबंध में आमजन को विभागों की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस मौके पर राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी के प्रधानाचार्य मोहम्मद जावेद, पैनल अधिवक्ताओं, अध्यापकों और विद्यार्थियों ने मेगा कैंप में हिस्सा लिया।