{"_id":"67a6767b09c304eb6202f0b7","slug":"committee-formed-to-examine-construction-materials-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-132771-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निर्माण सामग्री की जांच के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निर्माण सामग्री की जांच के लिए कमेटी गठित
विज्ञापन
स्वास्थ्य: इंपैक्ट
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के नवनिर्मित भवन की दीवारों से लगातार गिर रही टाइलों को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। डीसी पार्थ गुप्ता ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी गठित कर दी है। एसडीएम जगाधरी सोनू राम की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है।
एसडीएम के अलावा कमेटी में तीन विभागों के अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। खास बात यह है कि अस्पताल में लगी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच पीडब्ल्यूडी द्वारा चिन्हित एजेंसी के बजाय किसी अन्य एजेंसी से कराई जाएी। कमेटी एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट डीसी को सौंपेगी।
जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर में प्रयोग हुई निर्माण सामग्री की जांच हेतु बनाई गई कमेटी में एसडीएम जगाधरी के अलावा कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) यमुनानगर को सदस्य सचिव, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज व कार्यकारी अभियंता हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड को सदस्य बनाया गया है। 105 करोड़ रुपये से बने अस्पताल के नए भवन में लगी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का मामला अमर उजाला भी समय-समय पर उठाता रहा है।
विज्ञापन
जिसके बाद अस्पताल की तत्कालीन पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला की तरफ से सिविल सर्जन, डीसी व पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को पत्र लिखा था। परंतु आज तक किसी ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया। परंतु चार दिन पहले ही डीसी का चार्ज लेने वाले पार्थ गुप्ता ने इसको गंभीर मामला बताते हुए जांच कमेटी गठित कर दी है। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता यदि घटिया क्वालिटी की मिली तो न केवल एजेंसी बल्कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।
-
टाइलें की मरम्मत का कार्य शुरू
वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल के भवन की पांचवीं मंजिल से दीवारों पर लगी टाइलें गिरने से द्वारिकापुरी कॉलोनी की मीनू गंभीर रूप से घायल हो गई थी। दीवार से 50 से ज्यादा टाइलें गिरी थी। महिला की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं टाइलें गिरने के बाद शुक्रवार को ही निर्माण करने वाली एजेंसी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। एजेंसी की तरफ से शटरिंग लगा दी गई है। शनिवार से टाइलें लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
वर्जन
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के नवनिर्मित भवन से टाइलें गिरने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। एक दिन पहले ही अस्पताल में दवाई लेने आई महिला घायल होने के अलावा तीन बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो इसलिए निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए एसडीएम जगाधरी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- पार्थ गुप्ता, डीसी यमुनानगर।