{"_id":"68e2e5951c3a94ea9e0cd80f","slug":"combine-harvesting-of-paddy-in-the-fields-is-fast-yamuna-nagar-news-c-245-1-kht1001-138863-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: खेतों में कम्बाइन से धान की कटाई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: खेतों में कम्बाइन से धान की कटाई तेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। कस्बे में कम्बाइन धान की कटाई का कार्य तेज हो गया है। किसान कटाई कराकर अपनी फसल को सहेजने में लगे हुए हैं। अब तक धान की कुछ किस्में ही पककर तैयार हुई है।
इसके बाद भी अधिकतर किसान मजदूरों के साथ खुद भी अपनी फसल की कटाई में जुटे हुए हैं। वहीं धान की फसल की कटाई को लेकर बिहारी मजदूरों की भी टोलियां जगह-जगह नजर आने लगी हैं। इस मौसम में किसानों पर धान की फसल को उठाने व गेहूं की बिजाई के लिए भारी दबाव बना रहता है तथा हर किसान का प्रयास यह होता है कि जल्द से जल्द अपनी धान की फसल को एकत्रित कर गेहूं की बिजाई करे ताकि समय पर गेहूं की बिजाई होने से उसकी आगामी फसल प्रभावित न हो सके। अभी तक पीआर व अन्य मोटी किस्मों की धान की फसल की ही कटाई हो रही है।
जिसे अधिकतर किसान कंबाइन से कटवा कर सीधे मंडी ले जा रहे है। जैसे ही पी आर व अन्य मोटी किस्मों की कटाई होगी साथ ही बासमती की फसल भी तैयार हो जाएगी।
जिसे किसान वर्ग कंबाइन की अपेक्षा मजदूरों से ही कटवाना ज्यादा उचित समझता है।