फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Colonies labeled as legal, thousands of people suffering due to lack of development

Yamuna Nagar News: कॉलोनियों पर वैध का ठप्पा लगा, विकास न होने से भुगत रहे हजारों लोग

Mon, 15 Apr 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 15 Apr 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Colonies labeled as legal, thousands of people suffering due to lack of development
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गत वर्ष 67 शहरी कॉलोनियों पर वैध का ठप्पा लगा, पर अधिकांश में विकास कार्य नहीं लग पाए। जहां पहले अवैध होने के कारण कॉलोनियों का विकास नहीं हो पा रहा था, वहीं अब आचार संहिता से काम नहीं हो रहे हैं। हालांकि उक्त कॉलोनियों में से कईयों में गलियों-नालियों व अन्य निर्माण कार्यों के लिए निगम अफसरों ने अनुमान तैयार कर ई निविदा प्रक्रिया शुरू की थी, पर उसके पूरा होने से पहले आचार संहिता लग गई।
इससे ज्यादातर कॉलोनियों में पक्की गलियों-नालियों सहित अन्य सुविधाएं नहीं मिल पा हैं। इसका खामियाजा इन कॉलोनियों में रह रहे हजारों लोग भुगत रहे हैं। निवर्तमान पार्षद निगम अफसरों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका आरोप है कि कामों के अनुमान तैयार करने व ई निविदा लगाने में देरी हुई। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र की अप्रैल-2023 में 35 और अगस्त-2023 में 32 कॉलोनियों को वैध घोषित किया गया था।
विज्ञापन

अवैध होने के कारण अधिकांश कॉलोनियों में पक्की गलियों-नालियों व अन्य विकास कार्य नहीं हो पाए थे। अब वैध हुई 35 कॉलोनियों को एक साल व अन्य 32 कॉलोनियों को सात माह हो गए हैं, बावजूद इसके यहां विकास कार्य नहीं लग पाए हैं। इसकी वजह आचार संहिता लगना बताया जा रहा है। हालांकि जनवरी 2024 में 29 कॉलोनियों में करीब छह करोड़ की लागत से गलियों-नालियों के निर्माण के लिए 46 ई निविदा लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश की आचार संहिता लगने से पूर्व प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। ऐसे ही अन्य कॉलोनियों में इन कामों के लिए ई निविदा नहीं लग पाई। ऐसे में इन कामों के लिए कॉलोनियों के लोगों का इंतजार बढ़ गया है। माना जा रहा है कि चुनाव बाद ई निविदा प्रक्रिया पूरी कर यह काम धरातल पर लगेंगे। निवर्तमान पार्षद हरमीन कोहली, देवेंद्र सिंह, निर्मल चौहान ने कहा कि कॉलोनियां जब वैध हुई, तभी उनमें होने वाले विकास कार्यों के अनुमान तैयार कर ई निविदा लगा दी जानी चाहिए थीं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

आचार संहिता लगने से कुछ समय पहले कई कॉलोनियों में गलियों-नालियों के निर्माण के लिए ई निविदा प्रक्रिया शुरू की गई, जबकि कई कॉलोनियों के लिए यह प्रक्रिया शुरू भी नहीं की गई। इसी देरी के कारण यह काम शुरू नहीं हो पाए हैं। जिस कारण कॉलोनियों में रह रहे लोगों को खासकर मानसून की बारिश के दौरान पानी निकासी के लिए नालियां न होने से कच्ची गलियों में जलभराव के हालात झेलने पड़ेंगे।
जो काम आचार संहिता के कारण नहीं शुरू हो पाए हैं, उन्हें चुनाव बाद जल्द से जल्द शुरू कराने का प्रयास रहेगा। - विकास धीमान, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed