{"_id":"672fb9595c781764e90fda86","slug":"college-lab-attendant-cyber-fraud-of-thousands-of-rupees-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-128168-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कॉलेज के लैब अटेंडेंट से हजारों की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कॉलेज के लैब अटेंडेंट से हजारों की साइबर ठगी
Sun, 10 Nov 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। खुद को जानकार लेक्चरर बताकर साइबर ठगों ने ग्लोबल कॉलेज रादौर के लैब अटेंडेंट जरनैल सिंह से 80 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
शिकात में दूधला गांव निवासी जरनैल सिंह ने बताया कि वह ग्लोबल कॉलेज रादौर में लैब अटेंडेंट है। उसका पंजाब नेशनल बैंक रादौर में खाता है। उसके मोबाइल पर 30 मई को अनजान नंबर से फोन आया। आरोपी ने उसे बताया कि वह पंवार लेक्चरर बोल रहा है। आरोपी ने उससे ऑनलाइन पेमेंट के बारे में पूछा। तब उसने आरोपी को बताया कि वह फोन पे के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट करता है।
तब आरोपी ने उसे ऑनलाइन रुपये भेजने की बात कही। आरोपी की बातों में आकर उसने आरोपी को रुपये भेजने के लिए बोल दिया। आरोपी ने उसे कहा कि उसकी लिमिट खत्म हो गई है। वह उसे 35 हजार रुपये भेज रहा है। इसके बाद उसके पास 100 रुपये जमा होने के दो संदेश आए। इसके बाद 35 हजार रुपये का टेक्स्ट मैसेज आया।
विज्ञापन
बाद में आरोपी ने उसे कहा कि एक नंबर दिया और उस पर 25 हजार रुपये भेजने को कहा। बाकी के दस हजार रुपये बाद में लेने की बात कही। उसने आरोपी की बातों में आकर उसके द्वारा दिए नंबर पर फोन पे के माध्यम से 25 हजार रुपये भेज दिए। बाद में आरोपी ने बचे हुए दस हजार रुपये भी भेजने को कहा। उसने वह रुपये भी आरोपी के बताए नंबर पर भेज दिए।
कुछ देर बाद आरोपी के मोबाइल नंबर से उसके मोबाइल पर 45 हजार रुपये का टेक्स्ट मैसेज आया। आरोपी ने उसे कहा कि उसके बेटे का ऑपरेशन होना है, उसने उसे 45 हजार रुपये भेजे है, यह रुपये उसने एक अन्य नंबर पर ऑनलाइन भेजने को कहा। आरोपी की बातों में आकर उसने यह रुपये भी भेज दिए।
इसके बाद आरोपी के नंबर से फिर उसके पास 55 हजार रुपये का टेक्स्ट मैसेज आया। आरोपी ने उसे फोन कर फिर 55 हजार रुपये उसी नंबर पर भेजने को कहा। जिस पर उसे शक हुआ। जब उसने अपने फोन पे का बैलेंस जांचा तो उसके पास कोई रुपये नहीं आए हुए थे। जबकि उसके खाते से 80 हजार रुपये साफ हो चुके थे। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविकांत का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।