फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Collective Mahaarati by blowing conch shells

Yamuna Nagar News: शंखनाद कर की सामूहिक महाआरती

Mon, 03 Feb 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Collective Mahaarati by blowing conch shells
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। वसंत पंचमी पर भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिध्दाश्रम ट्रस्ट की ओर से रविवार को मासिक महाआरती कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम प्राचीन भाटली शिव मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ तीन बार शंखनाद करके किया गया। इस दौरान भक्तों ने सामूहिक रूप से महाआरती की। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने कहा कि समाज में भाईचारा बढ़ाने सहित नशामुक्त, मांसाहारमुक्त, चरित्रवान, परोपकारी व पुरुषार्थी समाज निर्माण की आवश्यकता है। सभी को एक सूत्र में बांधकर जातीय भेदभाव, छुआछूत, सांप्रदायिकता व अन्य सामाजिक बुराइयां दूर करने के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशे व मांसाहार मुक्त होकर चरित्रवान, धर्मवान बनना होगा। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय शक्ति चेतना जनजागरण शिविर 8 व 9 फरवरी को मध्यप्रदेश के जिला डिंडौरी में लगाया जा रहा है। जिसमें गुरु शक्तिपुत्र महाराज उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कृष्ण त्यागी ने शिविर में भाग लेने के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजीव हरनौली ने किया। इस दौरान रण सिंह, जोगिंद्र कांबोज, राजेंद्र भटली, डाॅ. नितेश चोपड़ा, जोहरी लाल, राजेश बुबका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed