फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cold wave intensifies, fog reduces visibility, causing problems for drivers

Yamuna Nagar News: शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, धुंध से कम रही दृश्यता, वाहन चालकों को हुई परेशानी

Fri, 12 Dec 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Cold wave intensifies, fog reduces visibility, causing problems for drivers
सुबह के समय छाई धुंध के दौरान लाइट जलाकर गुजरते वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में वीरवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहे। वहीं शीतलहर चलने से मौसम में ठंडक रही। ठंड के कारण धूप बेअसर साबित रही। सुबह के समय छाई धुंध से दृश्यता कम रही। हालांकि गुनगुनी धूप से लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी। लोगों ने पार्कों, घरों की छत व सड़कों किनारे बैठ कर धूप का आनंद लिया। जिले में वीरवार को अधिकतम तापमान 22 व न्यूनतम आठ डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में अभी और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे।


इसके अलावा शहर की हवा में कोई सुधार होने का नाम नहीं ले रहा। वीरवार को शहर का एक्यूआई 198 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर पहुंच गया। पिछले कुछ दिनों से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बुधवार को 187 माइक्रोग्राम था। इससे पहले यह 197 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर पर पहुंच गया था, जो खराब श्रेणी में है। तापमान गिरने से प्रदूषक जमीन के पास जमा हो जाते हैं, जिससे एक्यूआई में बढ़ोतरी होती है। एक्यूआई ज्यादा होने से लोगों को सांस लेने में काफी परेशानी होती है। यहां तक की गला दर्द भी होने लगा है। सड़कों पर चलते वाहनों से धूल का गुबार उड़ रहा है। फैक्टरियों की चिमनियों से निकल रहा काला धुआं भी शहर का प्रदूषण बढ़ाने का काम कर रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया में बहुत सारी फैक्टरी ऐसी हैं जो मानकों पर खरा नहीं उतरती और उनकी चिमनियों से काला धुआं निकल कर हवा को जहरीला बना रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed