{"_id":"65ad78109714cc7a080f22f3","slug":"cold-wave-increased-the-problem-chill-increased-due-to-falling-temperature-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-12774-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, तापमान गिरने से बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, तापमान गिरने से बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। ठंड के कारण लोगों को बुरा हाल हो गया है। रविवार को अन्य दिनों की अपेक्षा बेहद ज्यादा ठंड रही। तीसरे दिन भी आसमान पर बादल छाए रहे। वहीं दिनभर बर्फीली हवा चलती रही। बर्फीली हवा ने लोगों को घरों में कैद करके रखा। हालांकि इस दौरान बारिश की संभावना थी, लेकिन बादल बिन बरसे ही रख गए। बादल छाने और धूप न निकलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शीतलहर के कारण ठिठुरन बेहद ज्यादा बढ़ गई। हालात ऐसे रहे कि कमरे में बैठकर भी हाथ पांव सुन्न रहे। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। बाजारों में भी जगह जगह पर लोगों को आग जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते देखा गया। छुट्टी का दिन होने के बावजूद बाजार में ग्राहकों की उपस्थिति न के बराबर रही। ठंड के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों के दिनचर्या के काम प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ करीब आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीतलहर चली। हवा चलने के कारण धुंध नहीं थी, जिससे लोगों को कुछ राहत रही। लेकिन बर्फीली हवा ने लोगों को खूब सताया। जिसके चलते शाम को लोग जल्दी घरों में दुबक गए। ऐसे में छुट्टी का दिन लोगों ने घर बैठकर ही बिताया। लोगों के बाहर कम निकलने का असर बाजार पर भी देखने को मिला। इस दौरान शहर के मुख्य बाजारों में भी दुकानें ग्राहकों के न होने से खाली नजर आईं। ऐसे में दुकानदार व कर्मचारी आग जलाकर सर्दी से बचाव करते नजर आए। ग्राहक न होने के कारण सुबह दुकानें देरी से खुल रही हैं और शाम को जल्दी बंद हो रही हैं। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले सप्ताह में भी कड़ाके की ठंड रहेगी।