{"_id":"675b4b6107ec44d03d0c5647","slug":"cold-increased-due-to-snowfall-in-the-mountains-relief-from-sunshine-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-129811-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड , धूप निकलने से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड , धूप निकलने से राहत
Fri, 13 Dec 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर के रूप में देखने को मिल रहा है। शीतलहर चलने से सर्दी में इजाफा हुआ है। दो दिन से जिले में शीतलहर चल रही है। वीरवार को भी करीब 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सर्द हवा चली। जिसका असर सामान्य जन जीवन पर पड़ा रहा है। हालांकि इस दौरान धूप अच्छी होने से काफी राहत रही लेकिन सुबह शाम शीतलहर के कारण लोगों का घर से निकलना कम हो गया है। इससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है और तापमान में गिरावट आई है। शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा ठंड रही।इस दौरान अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली और मौसम में 68 प्रतिशत नमी रही। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह से प्रचंड सर्दी की संभावना जताई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
वहीं, शीतलहर के कारण लोगों के कारण लोगों का घरों से निकलना कम हो गया है। बाजारों में शाम की अपेक्षा दिन में ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। चूंकि लोग शाम को चलने वाली हवा से बचना चाहते हैं, ऐसे में देर शाम आठ बजे शहर के बाजार सूने नजर आने लगे हैं। सर्दी के कारण देर रात तक रोशन रहने वाले बाजार दिन ढलने के साथ सूने होने लगते हैं। ऐसे में बेहद जरूरी कामों से ही लोग बाहर निकल रहे हैं।
सर्द हवाओं के कारण लोगों का पैदल व दोपहिया वाहनों पर चलना भी मुश्किल हो गया। चूंकि हवा से हाथ पांव सुन्न होने लगे। इस दौरान काफी ठिठुरन रही, जिसके चलते अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह ज्यादा सर्दी रहेगी। पछुआ हवा चलने से सर्दी में इजाफा होगा। ऐसे में चिकित्सक बच्चों व बुजुर्गों का ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं।