{"_id":"6aecd999fc2ca13b92013a23","slug":"coaching-will-be-available-for-competitive-exam-preparation-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165714-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए मिलेगी कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए मिलेगी कोचिंग
विज्ञापन
बुनियाद की कक्षा में उपस्थित विद्यार्थी। विभाग
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर देने के लिए शिक्षा विभाग पांच नवंबर से मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 के नए सत्र के ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर रहा है। इसके साथ विद्यालयों में विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
मिशन बुनियाद में आठवीं में पढ़ने वाले वे विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे, जिनके सातवीं में 60 प्रतिशत अंक हैं। वहीं, सुपर-100 के लिए दसवीं में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिन्होंने नौवीं में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक हासिल किए हैं। मिशन बुनियाद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर और सुपर-100 के लिए पांच दिसंबर निर्धारित की गई है।
मॉडल संस्कृति स्कूलों की संयुक्त निदेशिका हरप्रीत कौर ने राजकीय उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रमुखों को ऑनलाइन बैठक में योजना क्रियान्वयन के आदेश दिए हैं। वहीं मिशन बुनियाद केंद्रों की संख्या बढ़ाए जाएगी। अभी प्रदेश में इसके 103 केंद्र संचालित हैं। इसके तहत 25 नए केंद्र शुरू किए जाएंगे। इसके बाद केंद्रों की संख्या 128 और कक्षाओं की संख्या 256 हो जाएगी।
विज्ञापन
विद्यालयों में पहुंचेंगी विशेष टीमें
जिला विज्ञान विशेषज्ञ विशाल सिंघल ने बताया कि पांच नवंबर से शुरू होने वाले जागरूकता अभियान के तहत विशेष टीमें राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को इसके बारे में बताएगी। ऐसे विद्यार्थियों के प्रेरणादायक वीडियो भी दिखाए जाएंगे, जिन्होंने इन योजनाओं से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (एनआईटी) और प्रतिष्ठित चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त किया है। जिलास्तर पर भी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की भागीदारी से जागरूकता कार्यक्रम होंगे।
प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम
मिशन बुनियाद के लिए पंजीकरण पांच नवंबर से 12 दिसंबर तक होगा। प्रवेश पत्र 14 से 21 दिसंबर तक डाउनलोड किए जा सकेंगे। पहले स्तर की परीक्षा 23 दिसंबर को होगी और परिणाम 12 जनवरी को घोषित किया जाएगा। दूसरे स्तर की परीक्षा 22 जनवरी को होगी। सुपर-100 के लिए पंजीकरण पांच नवंबर से पांच दिसंबर तक होगा। प्रवेश पत्र सात से 14 दिसंबर तक डाउनलोड किए जाएंगे। पहले स्तर की परीक्षा 16 दिसंबर को होगी और परिणाम आठ जनवरी को आएगा। दूसरे स्तर की परीक्षा तीन फरवरी को होगी।