फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Coaches and players did not get allowance

Yamuna Nagar News: कोचों और खिलाड़ियों को नहीं मिला भत्ता

Sun, 23 Mar 2025 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Mar 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Coaches and players did not get allowance
यमुनानगर। खेल विभाग ने नई खेल नर्सरियां शुरू करने की तैयारी शुरू हो गई है, पर पिछले वर्ष शुरू हुई 32 नर्सरियों के खिलाड़ियों को जून-2024 के बाद से भत्ता अभी तक बकाया है। नर्सरियों के कोचों का वेतन भी अक्तूबर के बाद से नहीं मिला है। हालांकि इसके लिए जिला कार्यालय से मुख्यालय लिखा जा चुका है, पर भत्ते व वेतन की राशि बकाया नहीं मिली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष जून में 11 खेलों की 32 खेल नर्सरियां शुरू हुई थीं। इनके खिलाड़ियों को जून के बाद से भत्ता मिला और प्रशिक्षण देने वाले कोचों को अक्तूबर के बाद का वेतन नहीं मिल पाया है। खिलाड़ियों को प्रतिमाह भत्ता न मिलने से नर्सरियों के कार्यकाल के दौरान कई जगह खिलाड़ियों की संख्या कम हुई, वहीं शेष खिलाड़ियों ने व्यवस्था के प्रति नाराजगी जताई। हालांकि खिलाड़ियों के भत्तों व कोचों के वेतन के लिए जिला खेल अधिकारी कार्यालय से मुख्यालय लिखा गया, पर राशि जारी नहीं हुई। अब एक ओर खेल विभाग सरकारी व निजी खेल व शिक्षण संस्थानों में नई खेल नर्सरियां शुरू करने के लिए 31 मार्च तक आवेदन मांग लिए हैं, वहीं गत वर्ष की नर्सरियों के खिलाड़ियों के भत्ते व कोचों के वेतन कई माह का बकाया हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष शुरू हुई नर्सरी के एक कोच ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नर्सरी की शुरुआत में 40-50 खिलाड़ी थे, पर भत्ता राशि न मिलने पर धीरे-धीरे कम होकर दस रह गए। क्योंकि नर्सरियां शुरू होने से बंद होने तक खिलाड़ियों के भत्ता राशि अटकने की परेशानी रही। साथ ही कोचाें को भी वेतन समय पर नहीं मिला। अब भी कई माह के खिलाड़ियों के भत्ते व कोचों के वेतन बकाया हैं। यह भत्ता राशि खिलाड़ियों के डायट में काम आती है, इसलिए भत्ता न मिलने से खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी असर पड़ता है। इसलिए विभाग की ओर से खिलाड़ियों को प्रतिमाह भत्ता दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
खिलाड़ियों को मिलते हैं 1500 व 2000 रुपये प्रतिमाह
हर नर्सरी में ट्रायल से न्यूनतम 20 और अधिकतम 25 खिलाड़ी चयनित होते हैं। पांच खिलाड़ी प्रतीक्षा सूची में भी रखे जाते हैं। ये खिलाड़ी आठ से 19 वर्ष के आयु वर्ग के होते हैं। चयनित 8-14 आयु वर्ग को 1500 व 15-19 आयु वर्ग वालों को 2000 रुपये छात्रवृत्ति विभाग की ओर से प्रतिमाह देने का प्रावधान है, बशर्ते उपस्थित पूरी हों।



संस्थानों में गत वर्ष शुरू हुई खेल नर्सरियों के खिलाड़ियों को जून तक के भत्ते दिए जा चुके हैं। नर्सरियों के कोचों को अक्तूबर माह तक के वेतन जारी हो गया है। बकाया भत्ते व वेतन राशि भी जल्द जारी होंगे।- शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी, यमुनानगर।
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed