फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Coach Poonam is paving an easier path for the district's girls in cricket

Yamuna Nagar News: क्रिकेट में जिले की लड़कियों की राह आसान बना रहीं कोच पूनम

Tue, 28 Apr 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 Apr 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Coach Poonam is paving an easier path for the district's girls in cricket
पूनम भंडारी। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले की लड़कियों को क्रिकेट में आगे बढ़ाने के लिए कोच पूनम भंडारी बेहतरीन कार्य कर रही हैं। वे कई लड़कियों को राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार कर चुकी हैं। कई क्षेत्रीय व घरेलू मैच में पदक व ट्रॉफी जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। वे लड़कियों को निशुल्क प्रशिक्षण देती हैं।
क्रिकेट कोच पूनम 26 वर्ष से जिले के खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सिखा रही हैं। उनके तैयार खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। वह सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल में एसटीएस क्रिकेट एकेडमी चलाती हैं। उनकी एकेडमी की विशेषता यह है कि लड़कियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके साथ लड़कियों को एकेडमी की ओर से खेल में आगे बढ़ने के लिए उपकरण व अन्य सहायता भी उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन

उनके पास अभी 65 लड़के और 19 लड़कियां प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में लड़कियां जल्दी से आगे नहीं आती हैं। चूंकि इसमें लंबा संघर्ष और कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। वहीं, परिवार का सहयोग न मिल पाने के कारण भी लड़कियां इसमें पीछे रह जाती हैं। ऐसे में लड़कियों को क्रिकेट में बढ़ावा देने के लिए वह निशुल्क प्रशिक्षण देती हैं। इससे लड़कियों को काफी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्रिकेट में भी लड़कियों की संख्या बढ़ रही हैं। उनसे प्रशिक्षण लेकर शहर की निशु चौधरी भारतीय महिला टीम ए में खेल रही हैं। वहीं, सिद्धार्थ चावला हरियाणा स्कूल गेम्स में अंडर-14 इंडिया खेल कर नाम रोशन कर चुका है। इस प्रतियोगिता में उनकी टीम राष्ट्रीय स्तर पर उप विजेता रही थी।

इसके अलावा 2019-20 में संभव कांबोज, जसकीरत सिंह आईसीएससीई अंडर-17 खेल चुके हैं। वहीं, 2023-24 उनसे प्रशिक्षित लड़कियां विराज, जोयना, रूद्रिका, महक, रिद्धिमा आईसीएससीई अंडर-17 नेशनल खेलकर अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। इसके अलावा 2025 में रिद्धिमा बंसल का हरियाणा स्कूल नेशनल गेम्स के लिए चयन हुआ। हाल ही में अनन्या मेहता का चयन राष्ट्रीय शिविर के लिए किया गया है। इसके बाद हरियाणा की टीम से राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed