फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Coach Naren is teaching the nuances of football to the youth

Yamuna Nagar News: युवाओं को फुटबॉल की बारीकियां सीखा रहे कोच नरेन

Fri, 19 Jun 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 19 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Coach Naren is teaching the nuances of football to the youth
नरेन थापा। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। कभी फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी रहे नरेन थापा छेत्री अब नए सितारों को तराशने का काम कर रहे हैं। खिलाड़ी के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके नरेन सफल कोच के रूप में युवाओं को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं और 30 से अधिक खिलाड़ी खेल कोटे के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे हैं।
शहर निवासी नरेन थापा छेत्री ने बताया कि उन्होंने खेल की शुरुआत बड़े भाई नरेश थापा को देखकर की थी। उनके बड़े भाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार पदक व ट्रॉफी जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्हें खेलता देखकर फुटबॉल के प्रति उनका रुझान बना था। उन्होंने बताया कि पहले जिला व प्रदेश स्तर पर खेलते हुए उनका चयन 1987 में पंजाब के महीलपुर फुटबॉल अकैडमी में हुआ। वहां उनका चयन अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप के लिए किया गया।
विज्ञापन

वे टीम के कप्तान बने और 1987-88 में अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप खेला। वहां से कोलकाता फुटबॉल लीग खेली। इसके साथ उन्होंने कोच की पढ़ाई भी की। उन्होंने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन से ब्लू कक्ष, ग्रासरूट, ज्यादा खिलाड़ी, फुटसल, बीच सॉकर और एनआईएस पटियाला से फुटबॉल सर्टिफिकेट कोर्स किया। इसके बाद पांच अंतरराष्ट्रीय कोचिंग कोर्स किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन, इंटरनेशनल प्रोफेशनल स्काउटिंग डिप्लोमा, यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल लेवल-1, एफए (यूके) लेवल-1 तथा स्पेनिश न्यूरो फुटबॉल मेथडोलॉजी कोर्स किया। वे संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल, यमुनानगर में फुटबॉल अकैडमी चला रहे हैं।

उनसे प्रशिक्षित 30 से ज्यादा खिलाड़ी स्पोर्ट्स कोटे से सेना, नेवी, आयकर सहित विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय व कई खिलाड़ी प्रोफेशनल स्तर पर खेल रहे हैं।

पांच राज्यों को दी कोचिंग
2015 में अंडर-15 बॉयज कोका-कोला कप हिमाचल टीम।
2017 में जूनियर कप अंडर-19 बॉयज एंड गर्ल्स उत्तराखंड फुटबॉल टीम।
2017 में वारियर्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (पंजाब) इंडियन वूमेन टीम (टीम ने इंडियन वूमेन लीग चैंपियन)।
2022 में सिक्किम वूमेन सीनियर फुटबॉल टीम (नॉर्थ ईस्ट वूमेन फुटबॉल चैंपियनशिप की उपविजेता)।
2023 में सिक्किम वूमेन सीनियर फुटबॉल टीम (27वीं हीरो वूमेन सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप)।
2024 में फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया अंडर-17 बॉयज हरियाणा टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed