फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CM security, Police personnel, cheating, Yamunanagar

सीएम सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पर 2.45 लाख की ठगी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
CM security, Police personnel, cheating, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी ने होमगार्ड को क्लर्क की नौकरी दिलवाने के नाम पर 2.45 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है। आरोपी ने अपनी पत्नी के बैंक खाते में होमगार्ड से रुपये जमा करवा लिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने न तो उसकी नौकरी लगवाई और न ही रुपये वापस किए। पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी व उसकी पत्नी पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में बिलासपुर के गांव आंबवाला निवासी दीपचंद ने बताया कि वह हरियाणा होमगार्ड बटालियन में नौकरी करता है और जठलाना थाने में तैनात है। साल 2017 में उसकी मुलाकात हरियाणा पुलिस में तैनात झज्जर के गांव खेड़ी निवासी विक्रांत यादव से हुई थी। हरियाणा पुलिस में होने के कारण उसकी उससे जान पहचान हो गई। इसके बाद आरोपी विक्रांत यादव का उनके घर पर आना जाना हो गया। तब आरोपी ने उसे बताया था कि वह मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात है। उसका सरकारी अधिकारियों के साथ उठना बैठना है। उसकी उनसे अच्छी बनती है। वह उसे सरकारी नौकरी दिला सकता है।
विज्ञापन

इससे वह आरोपी की बातों में आ गया और उसे सरकारी नौकरी लगवाने के लिए बात की। आरोपी ने उसे क्लर्क के पद पर नौकरी लगवाने के लिए दो लाख 45 हजार रुपये खर्च आने की बात कहीं। तब आरोपी ने ये रुपये अपनी पत्नी शालू के बैंक खाते में जमा करवाने का कहा। उसने 23 मार्च 2020 को एक लाख रुपये, 20 जून 2020 को 50 हजार रुपये, 24 जून 2020 को 45 हजार रुपये और चार सितंबर 2020 को 50 हजार रुपये की राशि शालू के खाते में जमा करवा दी। तब आरोपी शालू ने भी उसे पूरा आश्वासन दिलाया कि उसका पति उसे सरकारी नौकरी पर लगवा देगा, लेकिन रुपये खाते में आते ही आरोपियों को उसके प्रति रवैया बदल गया। जब भी उसने आरोपियों से नौकरी लगवाने की बात कही तो आरोपी ने बहाने बनाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक आरोपी ने न तो उसे नौकरी पर लगवाया और न ही उसे रुपये वापस लौटाए। रुपये मांगने पर अब आरोपी उसे जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। परेशान होने उसने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके बाद मामले की जांच आर्थिक शाखा में की गई। अब बिलासपुर पुलिस ने मामले में आरोपी विक्रांत व उसकी पत्नी शालू पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एसआई बलबीर सिंह का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed