फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CM said by honoring Jaspreet, who lifted 250 kg in Dubai - increased the pride of the country

दुबई में 250 किलोग्राम भार उठाने वाले जसप्रीत को सम्मानित कर सीएम बोले-बढ़ाया देश का गौरव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
CM said by honoring Jaspreet, who lifted 250 kg in Dubai - increased the pride of the country
CM said by honoring Jaspreet, who lifted 250 kg in Dubai - increased the pride of the country - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। दुबई में 250 किलोभार उठाने वाले गांव ऊंचा चंदना के जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी को मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने निवास पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जस्सी ने दुबई में गोल्ड जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है और भविष्य में सरकार की तरफ से हर संभव मदद भी की जाएगी। दरसअल, पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने जस्सी की भेंट मुख्यमंत्री से करवाई है। वहीं मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक अकाउंट पर जस्सी को सम्मानित करते हुए फोटो पोस्ट की है।
विज्ञापन

बता दें 11 व 12 जूून को दुबई के बरदुबई में दो दिवसीय इंटरनेशनल पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी ने 250 किलोभार उठाकर दो गोल्ड जीते हैं। जस्सी के मुताबिक प्रतियोगिता में छह देश (भारत, अमेरिका, रसिया, दुबई, साउथ अफ्रीका व कनाडा) के कुल 65 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिनमें 32 खिलाड़ी भारत से थे। 100 प्रतिशत रॉ वर्ल्ड पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन के द्वारा दुबई में यह प्रतियोगिता करवाई गई थी।
विज्ञापन

भाई के कहने से पॉवर लिफ्टिंग में आया
छह फीट 3 इंच की लंबाई और 140 किलोग्राम के जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी ने बताया पॉवर लिफ्टिंग में बड़े भाई गुरमीत सिंह के कहने पर आया है। चूंकि उसका भाई उसके कद और शरीर को देखकर अक्सर कहता रहता था कि वह भी पॉवर लिफ्टिंग में भाग ले, किंतु जस्सी इसे मना कर देता था। इसके बाद उसने जिला स्तर पहली बार भाग लिया तो गोल्ड जीता, जिससे उसका उत्साह बढ़ गया और पीछे मुड़कर नहीं देखा। उधर, पिता सरदार सुरेंद्र सिंह व मां गुरप्रीत कौर ने बताया कि जस्सी ने अपनी मेहनत के बल पर यह गोल्ड जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चलते ट्रैक्टर को भी रोक देता है जस्सी
बता दें जस्सी को पॉवर लिफ्टिंग में महारथ तो हासिल है साथ ही बैक चलते ट्रैक्टर को भी लिफ्ट की तरफ से रोककर दिखाने का भी गुर है। उसके इस प्रकार के चर्चे दूर-दूर तक हैं। यहां तक सोशल मीडिया पर भी ट्रैक्टर को रोकने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed