{"_id":"65a6fcfabf0c6165610d5e64","slug":"cm-flying-took-possession-of-files-from-tehsil-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-12537-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग ने तहसील से कब्जे में लीं फाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग ने तहसील से कब्जे में लीं फाइलें
Wed, 17 Jan 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सीएम फ्लाइंग की टीम ने मंगलवार को तहसील कार्यालय बिलासपुर व मारवा कलां के बस अड्डे के पास स्थित मेडिकल स्टोर पर दबिश दी। टीम को मेडिकल स्टाेर पर नशीले पदार्थ बिकने की शिकायत मिली थी जांच में मेडिकल स्टोर से किसी प्रकार की नशीली दवाएं बरामद नहीं हुई। इसके पश्चात टीम तहसील कार्यालय पहुंची। टीम तहसील कार्यालय से मैरिज रजिस्ट्रेशन की कुछ फाइलों को जांच के लिए अपने साथ लेकर गई।
सीएम फ्लाइंग टीम के गुरमीत सिंह व राजबीर ने बताया कि शिकायत मिली थी तहसील बिलासपुर में मैरिज रजिस्ट्रेशन में गलत कागजात लगा कर कार्य किया जा रहा है। इसके आधार पर टीम के सदस्याें ने तहसील कार्यालय में मैरिज रजिस्ट्रेशन की फाइलाें की जांच की। जांच के लिए टीम अपने साथ वर्ष 2023 के दौरान हुए मैरिज रजिस्ट्रेशन की सैकड़ों फाइलों काे अपने साथ लेकर गई है। फाइलों की गहनता से जांच की जाएगी।
टीम ने तहसील कार्यालय से पिछले एक सप्ताह से रुकी हुई रजिस्ट्रियों की भी जानकारी ली। अधूरे पड़े इंतकाल व राजस्व संबंधी रुके अन्य कार्याें का रिकॉर्ड भी टीम अपने साथ लेकर गई है। मैरिज रजिस्ट्रेशन की फाइलों की गंभीरता से जांच के बाद कमियों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। टीम सदस्य राजबीर ने बताया कि मारवा कलां के बस अड्डे के पास स्थित मेडिकल स्टोर से किसी प्रकार की नशीली दवा नहीं मिली।