फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CM flying Team caught three person for illegal recovery

राहगीरों से अवैध वसूली करते सीएमउड़न दस्ते की टीम ने तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
CM flying Team caught three person  for illegal  recovery
सीएम फ्लाइंग की टीम ने शनिवार सुबह यमुना नदी के नगली घाट पर तीन लोगों को राहगीरों से अवैध वसूली करते रंगे हाथों पकड़ा है। टीम ने तीनों को जठलाना पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने टीम की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 407, 420 व 120बी के तहत जालसाजी का केस दर्ज किया है। आरोपियों से 1900 रुपये व रसीद बुक भी कब्जे में ले ली है। नगली घाट पर ठेकेदार को निर्धारित दामों पर वाहनों की आवाजाही को लेकर तय रेट लिये जाने के लिए अधिकृत किया गया था। वहीं ठेकेदार के कर्मचारी वाहन चालकों से अवैध वसूली करते पकड़े गए।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की टीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यमुना नदी के नगली घाट पर अवैध वसूली की जा रही है। इसके बाद टीम के सदस्य एएसआई राजबीर सिंह, एएसआई हितेंद्र कुमार, हैड कांस्टेबल गुरमीत सिंह व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि ठेकेदार के तीन कर्मचारी करनाल के गांव खूखनी निवासी सतीश कुमार, संधाली निवासी रजत व गुमथला निवासी जोगिंद्र यमुना नदी से गुजरने वाले वाहन चालकों से अधिक वसूली कर रहे थे। पूछने पर पता चला कि उन्हें ठेकेदार सतीश कुमार द्वारा नौकरी पर रखा गया है। उनके कहने पर ही बाइक चालक से 50 रुपये, कार चालक से 100 रुपये व छोटा हाथी वाहन से 200 रुपये वसूल रहे हैं। ठेकेदार ने उन्हें एक रसीद बुक भी छपवाकर दी है। जिसके बाद सीएम फ्लाइंग टीम ने सूचना देकर बीडीपीओ रादौर कंवरभान नरवाल को मौके पर बुलाया। बीडीपीओ ने जांच के बाद पाया कि नियमों का उल्लंघन हुआ है और ठेकेदार ने वाहन चालकों से ज्यादा पैसे वसूले है।
विज्ञापन

दस गुना रुपये वसूल रहे थे आरोपी
बीडीपीओ कंवरभान नरवाल ने बताया कि खाली बाइक को ले जाने पर पांच रुपये, किश्ती में लदी हुई 10 रुपये व कार से 10, 15 व 20 रुपये ले सकते है। जबकि ठेकेदार वाहन चालकों से अवैध रूप से वसूली करता पकड़ा गया। 12 जून 2020 को आवाजाही के लिए ठेकेदार सतीश कुमार को ठेका दिया गया था। ठेेकेदार ने घाट पर अवैध वसूली करवाकर सरकार को अनुचित हानि पहुंचाई है। इसलिए पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed