फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CM Flying raided four dairies, took 17 samples, destroyed the rotten ones

चार डेयरियों पर सीएम फ्लाइंग का छापा, 17 सैंपल लिए, सड़ा हुआ खोया किया नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raided four dairies, took 17 samples, destroyed the rotten ones
सीएम फ्लाइंग कर्मचारी कार्रवाई के दौरान सैंपल लेते हुए - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। होली का त्योहार नजदीक होने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम की चहलकदमी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर शुक्रवार को शहर की चार डेयरियों में छापा मारा। टीम ने चारों डेयरियों से दूध, घी, दही, पनीर, गुलाब जामुन और खोया के 17 से अधिक सैंपल लिए। टीम को छापा के दौरान जगाधरी में गुलाब नगर चौक स्थित नमन डेयरी से 20 किलोग्राम पुराना खोया मिला। वह खराब हो चुका था। टीम ने खोया नष्ट कराया। कार्रवाई के संबंध में कहा कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग जगाधरी के गुलाब नगर चौक पर नमन डेयरी में पहुंची। टीम ने डेयरी से दहीं, दूध, पनीर, घी व खोया के सैंपल लिए। जांच के दौरान डेयरी में 20 किलोग्राम पुराना खोया मिला। यह खोया काफी दिन पहले खरीदा गया था। परंतु नहीं बिकने के कारण उसे फेंका नहीं गया। इसमें से बदबू भी आ रही थी। इस बारे में डेयरी संचालक से पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिस पर एफएसओ प्रेम सिंह ने सारे खोया को नष्ट करवा दिया। उन्होंने डेयरी संचालक से कहा कि भविष्य में दोबारा पुराना व खराब सामान मिला तो सख्त कार्रवाई करेंगे। इस बावत अधिकारी ने कहा कि सैंपल की जांच के बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके पूर्व टीम ने मॉडल टाउन में रिक्शा चौक के पास स्थित खुशहाल डेयरी, शर्मा कॉलोनी कैंप में पंजाब डेयरी व पेपर मिल गेट के सामने अशोका डेयरी में छापा मारा। टीम ने तीनों डेयरी से दूध, घी, दही, पनीर, गुलाब जामुन व खोया के 13 सैंपल लिए। सीएम फ्लाइंग में सेवानिवृत इंस्पेक्टर दिनेश कुमार व एएसआई राजबीर सिंह के अलावा स्वास्थ्य विभाग से एफएसओ प्रेम सिंह व सिविल अस्पताल विपिन गोंदवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना लाइसेंस पैकिंग कर बेच रहे थे घी
सीएम फ्लाइंग की टीम जब अशोका डेयरी में पहुंची तो वहां घी को पैकिंग कर बेचा जा रहा था। जबकि नियमानुसार ऐसा नहीं किय जा सकता। जिस पैकेट में घी दिया जा रहा था उस पर अशोका डेयरी प्रिंट था। हालांकि इसके पीछे अशोका डेयरी के संचालक का तर्क था कि वह घी को सील करके नहीं बेच रहे हैं। पैकिंग कर ऊपर रबर लगाई जा रही थी। पैकिंग लाइसेंस के लिए उन्होंने आवेदन कर रखा है। इसलिए वह किसी तरह के नियमों को नहीं तोड़ रहे। डॉ. विपिन गोंदवाल ने बताया कि अशोका डेयरी में जिस जगह पर दूध, घी तैयार किया जा रहा है वहां पर काफी गंदगी का माहौल था। उस जगह पर साफ सफाई होनी चाहिए जो कि नहीं मिली। टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे। लाइसेंस मांगा गया था जो डेयरी संचालक ने नहीं दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed