फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CM Flying raid in Municipal Corporation Yamunanagar office

Yamuna Nagar News: नगर निगम यमुनानगर कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raid in Municipal Corporation Yamunanagar office
नगर निगम यमुनानगर कार्यालय पर शुक्रवार शाम करीब 4.20 बजे सीएम फ्लाइंग ने अचानक छापेमारी कर दी। इस छापेमारी का पता चलते ही स्टाफ में खलबली मच गई। सीएम फ्लाइंग टीम ने आते ही पहले स्टाफ की हाजिरी और फिर एनडीसी (नो ड्यू सर्टिफिकेट) व अन्य कामों की पेंडेंसी जांची। यह कार्रवाई शाम साढ़े छह बजे के बाद भी जारी रही। टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर अनीश कुमार व राजबीर बंचल ने दस्तावेजों की गहनता से जांच कर एनडीसी व अन्य कामों की पेंडेंसी कितने समय से है और किस वजह से है, इस पर अफसरों से जवाब लिए। फाइलों सहित लैपटॉप पर रिकॉर्ड देखा। यह भी जानकारी ली कि नगर निगम क्षेत्र में कितनी संपत्तियां हैं। संपत्तियों के नए सर्वे के बाद एनडीसी की कितनी फाइलें पेंडिंग हैं और कितनी आपत्तियां दूर हो चुके हैं। इसके अलावा नगर निगम की अन्य शाखाओं के कामों की भी जानकारी ली। देर शाम साढ़े छह बजे के बाद भी टीम की यह कार्रवाई जारी रही। टीम में एचसी बलबीर व प्रवीन भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed